{"_id":"5d51a9d78ebc3e6c901c1aed","slug":"two-train-rejected-passengers-suffered-jhansi-news-jhs1457103163","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रेनें निरस्त रहने से परेशान रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रेनें निरस्त रहने से परेशान रहे यात्री
विज्ञापन

झांसी। सोमवार को निजामुद्दीन से अर्नाकुलम जाने वाली मंगला एक्सप्रेस और नई दिल्ली से त्रिवेंद्रम जाने वाली केरल एक्सप्रेस निरस्त रहीं। इससे यात्रियों को अपने अंतिम समय में आरक्षण निरस्त कराने पड़े। इससे उन्हें परेशान होना पड़ा।
नई बस्ती निवासी विभा परमार नई दिल्ली में पढ़ाई करती हैं। सोमवार को उनको नई दिल्ली से केरला एक्सप्रेस से झांसी आना था। उनका कंफर्म टिकट था। मगर, स्टेशन पहुंचने पर उनको पता लगा कि ट्रेन निरस्त है। इससे उनको परेशान होना पड़ा। दरअसल, बारिश के चलते त्रिवेंद्रम से नई दिल्ली जाने वाली केरल एक्सप्रेस के वक्त पर न पहुंचने के कारण रेल प्रशासन को यह निर्णय लेना पड़ा। इसी कारण मंगला एक्सप्रेस को भी निरस्त कर दिया गया। सोमवार को इन दोनों ट्रेनों के निरस्त होने से झांसी से सवार होने वाले मुसाफिर परेशान रहे।
वहीं, सोमवार की दोपहर में करारी सेक्शन में डाउन ट्रैक पर ब्लाक लेकर मरम्मत काम किया गया। इससे 22415 वास्कोडिगामा नई दिल्ली एक्सप्रेस, 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस व 12651 यशवंतपुर संपर्क क्रांति लेट हो गई।