{"_id":"6af4d2da5717b9a5fc0b9b1c","slug":"patient-left-wandering-in-search-of-treatment-at-district-hospital-jhansi-news-c-11-jhs1004-914756-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जिला अस्पताल उपचार के लिए भटकता रहा रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जिला अस्पताल उपचार के लिए भटकता रहा रोगी
Thu, 12 Nov 2026 02:10 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
झांसी। जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को रोगी उपचार के लिए भटकता रहा। डॉक्टर सुबह 9:15 बजे तक तो एक्सरे टैक्नीशियन 9:45 बजे तक नहीं पहुंचे। इस व्यवस्था से आहत रोगी ने ओपीडी की खाली कुसियों की फोटो और बंद एक्सरे विभाग की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। यही नहीं, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, प्रमुख सचिव को एक्स पर टैग किया। साथ ही मंडलायुक्त व डीएम को टैग कर पोस्ट साझा की।
पंचवटी कॉलोनी निवासी विमल सिंह बुधवार सुबह घर के पास अपनी बाइक साफ कर रहे थे। इसी दौरान उनका अंगूठा बाइक की चेन में आ गया, जिससे खून बहने लगा। इस पर वह इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल पहुंचा। पर्चा बनवाने के बाद विमल सुबह 8:45 बजे सर्जरी विभाग की ओपीडी गया, वहां कोई डॉक्टर नहीं मिला। इसके बाद उसने हड्डी रोग और रेस्पिरेटरी ओपीडी की खाली कुर्सियों की फोटो खींच लीं। 9:15 बजे विमल फिर सर्जरी ओपीडी पहुंचा, तो जूनियर डॉक्टर मिला। जूनियर डॉक्टर ने अंगूठे की जांच की और एक्सरे कराने के लिए कहा। वह 9:30 बजे एक्सरे विभाग पहुंचा तो वह बंद मिला क्योंकि टेक्नीशियन नहीं आया था। करीब 15 मिनट इंतजार के बाद टेक्नीशियन पहुंचा, तब उसका एक्सरे हुआ। एक्सरे के बाद विमल सर्जरी ओपीडी पहुंचा तब तक वहां वरिष्ठ चिकित्सक आ गए। उन्होंने उसे उपचार लिख दिया। परेशान विमल ने अस्पताल की खाली ओपीडी, अफसरों के कक्ष और बंद एक्सरे विभाग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को एक्स पर टैग किया। इसके साथ ही मंडलायुक्त व डीएम को अपनी पोस्ट साझा की।
जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. आरके सक्सेना का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत मेरे संज्ञान में नहीं आई है। यदि आएगी तो निश्चित संबंधित से देरी से आने के बाबत जवाब तलब किया जाएगा।