फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two teenagers died due to drowning while bathing in Betwa river in Jhansi

Jhansi: बेतवा नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो किशोरों की मौत, शादी में टेंट लगाने आए थे दोनों

Thu, 25 May 2023 10:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी/चिरगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी/चिरगांव Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 25 May 2023 10:20 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 10 बजे सचिन, अरुण और मुराटा का शिवा गांव के बाहर से निकली बेतवा नदी पर बने घाट पर नहाने पहुंचे। यहां पानी का बहाव तेज रहता है। इस वजह से तीनों लोगों को यहां नहाने से मना किया, लेकिन वे नहीं माने। 

विज्ञापन
Two teenagers died due to drowning while bathing in Betwa river in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुवार सुबह चिरगांव के मुराटा गांव के पास से निकली बेतवा नदी में नहाने के दौरान डूब जाने से दो किशोरों की मौत हो गई। दोनों ओरछा से मुराटा गांव में टेंट लगाने आए थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Trending Videos

चिरगांव के मुराटा गांव में ओरछा के वसोवा गांव निवासी मिथुन अहिरवार की रिश्तेदारी है। बुधवार को वह अपने चचेरे भाई सचिन (17) पुत्र जगदीश एवं उसके दोस्त अरुण (16) पुत्र रमेश के साथ मुराटा गांव आया था। यहां इनको टेंट लगाने का काम मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 10 बजे सचिन, अरुण और मुराटा का शिवा गांव के बाहर से निकली बेतवा नदी पर बने घाट पर नहाने पहुंचे। यहां पानी का बहाव तेज रहता है। इस वजह से तीनों लोगों को यहां नहाने से मना किया, लेकिन वे नहीं माने। तीनों काफी देर तक नदी में नहाते रहे। अचानक पानी के तेज बहाव के कारण सचिन और अरुण गहरे पानी में चले गए। यहां गहरे गड्ढे में जाने से दोनों डूब गए। 

विज्ञापन

जब तक कोई कुछ समझ पाता, दोनों आंखों से ओझल हो गए। यह देखकर शिवा ने शोर मचाया। दोनों किशारों के डूबने से वहां अफरातफरी मच गई। गांव के कुछ लोग भी तुरंत नदी में कूद पड़े लेकिन, दोनों का पता नहीं चला। काफी देर तलाशने के बाद उनका शव घाट से करीब दो सौ मीटर दूर बरामद हुआ। 

सूचना मिलने पर चिरगांव थाना प्रभारी जेपी पाल भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, दोनों किशोरों की मौत की सूचना मिलते ही ओरछा से उनके परिजन रोते-बिलखते पहुंच गए।

27 की शादी में टेंट लगाने आए थे
सचिन और अरुण ओरछा में टेंट लगाने का काम करते थे। सचिन के चचेरे भाई मिथुन की रिश्तेदारी मुराटा गांव निवासी प्रभुदयाल के घर में है। प्रभुदयाल की बड़ी लड़की की शादी है। इस नाते इन लोगों ने यहां टेंट लगाने का काम लिया था। टेंट लगाने तीनों लोग बुधवार को गांव में पहुंचे थे। बृहस्पतिवार को टेंट लगाना था, लेकिन उसके पहले ही हादसा हो गया। लड़की की शादी 27 मई को होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed