Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Following the *havan*, the *javare* immersion procession took place, filling Luhari with a spirit of devotion.
{"_id":"6ad62a04744c4aa79d0b4781","slug":"video-following-the-havan-the-javare-immersion-procession-took-place-filling-luhari-with-a-spirit-of-devotion-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"हवन के बाद निकली जवारे विसर्जन यात्रा, भक्तिमय हुआ लुहारी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
हवन के बाद निकली जवारे विसर्जन यात्रा, भक्तिमय हुआ लुहारी
नीरज नरवरिया
Updated Mon, 19 Oct 2026 08:02 PM IST
Link Copied
लुहारी। शारदीय नवरात्र की नवमी पर सोमवार को कस्बा लुहारी में धार्मिक आयोजनों की धूम रही। मंदिरों और घरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं, दुर्गा शक्तिपीठ आश्रम में एक सप्ताह से चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन कराया गया।
आश्रम में आचार्य शुभम मिश्रा ने विधि-विधान से हवन संपन्न कराया। मुख्य यजमान रचना गौरव सिंह के साथ दुर्गा शक्तिपीठ आश्रम समिति के सदस्यों ने हवन में आहुतियां दीं। धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्म लाभ लिया।
भजन-कीर्तन के बीच निकली जवारे विसर्जन यात्रा
नवमी की शाम महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर जवारे विसर्जन यात्रा निकाली। यात्रा में सबसे आगे भजन मंडली चल रही थी। उसके पीछे दीप ज्योति लेकर और सिर पर कलश धारण किए महिलाएं भक्ति भाव से आगे बढ़ रही थीं। भजन-कीर्तन और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
यात्रा दुर्गा शक्तिपीठ आश्रम पहुंची, जहां विधि-विधान से जवारों का विसर्जन किया गया। नवरात्र के अंतिम दिन हवन, श्रीमद्भागवत कथा के समापन और जवारे विसर्जन के आयोजनों से कस्बे में धार्मिक उल्लास छाया रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।