{"_id":"6ad61a8e955086af210a44ed","slug":"fake-cigarette-manufacturing-factory-busted-counterfeit-cigarettes-worth-two-crore-seized-jhansi-news-c-11-1-jhs1041-901096-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, दो करोड़ की नकली सिगरेट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: नकली सिगरेट बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, दो करोड़ की नकली सिगरेट बरामद
विज्ञापन
नकली सिगरेट बनाने वाली कंपनी के आरोपी श्रीनिवास मिश्र को पकड़ने के बाद जानकारी देते एसएसपी विका
झांसी। नकली सिगरेट बनाने और पैकेजिंग सामग्री तैयार करने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि उसके गोदाम से करीब दो करोड़ रुपये की नकली सिगरेट एवं पैकेजिंग सामग्री बरामद हुई है। कार्रवाई के दौरान गोदाम और फैक्टरी को सील कर दिया गया है।
एसएसपी विकास कुमार ने बताया कि जानी मानी कंपनी आईटीसी लिमिटेड से शिकायत मिलने के बाद नवाबाद पुलिस ने गुमनावारा पिछोर स्थित महाराणा प्रताप नगर में बने गोदाम और फैक्टरी में छापा मारा। यहां से श्रीनिवास मिश्र पकड़ा गया।
मूल रूप से उन्नाव जिले का रहने वाला श्रीनिवास इन दिनों नवाबाद क्षेत्र के अंसल पाम में रहता है। पुलिस के मुताबिक, फैक्टरी में नकली सिगरेट बनाने के लिए तीन बड़ी मशीनों का एक सेट चालू हालत में मिला। मशीनों के पास बड़ी मात्रा में तंबाकू रखा था। पुलिस ने फैक्टरी से तंबाकू के 81 बोरे, एक टैपिंग मशीन, फिल्टर बड के छह डिब्बे, सिगरेट पेपर के रोल और पैकेजिंग सामग्री बरामद की। गोदाम से गोल्ड फ्लैक सिगरेट की खाली पैकेजिंग सामग्री की 44 पेटियां, आउट रैपर पेपर की 15 बोरियां और विल्स फ्लैक सिगरेट के 18 रोल पेपर मिले।
विज्ञापन
इसके अलावा, विल्स फ्लैक की करीब 2.40 लाख नकली खाली पैकेजिंग सामग्री, गोल्ड फ्लैक के 20 आउटबॉक्स और अन्य सामग्री भी बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने ब्रांड रॉयल स्कॉट और डिफेंडर के नाम से सिगरेट का कारोबार करता था। इसी की आड़ में पिछले करीब तीन महीने से नकली सिगरेट भी बनाने लगा। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं समेत कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63 व 65 तथा ट्रेड मार्क्स अधिनियम के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की है। गोदाम और फैक्टरी भी सील कर दी गई है।