फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Devotees danced until late into the night at the Khatu Shyam Sankirtan.

Jhansi News: खाटू श्याम संकीर्तन में देर रात तक झूमे श्रद्धालु

Mon, 19 Oct 2026 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced until late into the night at the Khatu Shyam Sankirtan.
एरच। रामलीला परिसर में श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन हुआ। लखनऊ की गायिका शालिनी मिश्रा, श्याम लाडला केतन तिवारी और राम सोनकिया ने खाटू श्याम के भजन प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति पर बड़ी संख्या में भक्त देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता राहुल राजपूत ने किया। नगर पंचायत अध्यक्ष जयचन्द्र राजपूत और समाजसेवी रामकुमार पांचाल रामू ने संयुक्त रूप से पूजन व फीता काटा। उपस्थित भक्तों ने खाटू श्याम की झांकी के दर्शन किए और आरती में भाग लिया। शालिनी मिश्रा ने बदलेगा किस्मत सांवरिया चलो खाटू नगरिया भजन से सबका मन मोहा। आयोजन का समापन महा आरती और छप्पन भोग के प्रसाद वितरण से हुआ। इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार बाजपेयी, अमित सेंगर, आकाश तिवारी, शुभ सोनी, महेश यादव, बृजेश दुबे, रविन्द्र केवट, सत्यप्रकाश उदैनिया, प्रवीण बुधौलिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed