फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two people found unconscious in hospital toilet

Jhansi News: अस्पताल के शौचालय में दो लोग मिले अचेत

Sat, 07 Oct 2023 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two people found unconscious in hospital toilet
परिजनों ने जताई विषाक्त पदार्थ खिलाने की आशंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिला अस्पताल के सुलभ शौचालय कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को दो लोग अचेतावस्था में पाए गए। दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है। परिजनों ने विषाक्त पदार्थ खिलाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
जिला अस्पताल में सुलभ शौचालय का ठेका कानपुर निवासी राजेन्द्र प्रसाद (70) लिए हुए हैं। उनके साथ शौचालय की देखरेख मानिक चौक निवासी प्रेम साहू (60) करते हैं। शुक्रवार की दोपहर दोनों शौचालय परिसर में बेसुध अवस्था में पाए गए। जानकारी होने पर प्रेम साहू का बेटा मौके पर पहुंच गया। आनन-फानन वह दोनों को लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। यहां से उन्हें मेडिकल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रेम साहू के बेटे ने बताया कि जब वह तो ठेकेदार बेहोशी की हालत में कुर्सी पर बैठे थे। उनके हाथ में कोल्डड्रिंक की बोतल थी। पास में ही पिता अचेत पड़े थे। बेटे ने दोनों को जहरीला पदार्थ खिलाए जाने की आशंका जताई है। इसके अलावा बताया कि दोनों की जेब में रुपये भी नहीं पाए गए। उन्होंने लूटपाट की आशंका जताई है। हालांकि, सच्चाई दोनों के होश में आने पर ही सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed