फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two passengers including a woman died in the train during the journey

सफर के दौरान ट्रेन में महिला समेत दो यात्रियों की मौत

Fri, 20 Aug 2021 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two passengers including a woman died in the train during the journey
झांसी। एक महिला समेत दो लोगों की चलती ट्रेन में मौत हो गई। दोनों बीमार थे।
विज्ञापन

हरिद्वार से पुरी जाने वाली 08478 उत्कल एक्सप्रेस के डी 2 कोच में मध्यप्रदेश के दमोह निवासी सुधा शर्मा अपने पुत्र गुलशन शर्मा (27) के साथ यात्रा कर रहीं थीं। ट्रेन जब ग्वालियर से झांसी के बीच दौड़ रही थी, तभी गुलशन शौचालय जाते समय दरवाजे के पास गिरकर अचेत हो गया। ट्रेन के झांसी आने पर रेलवे चिकित्सक मौके पर पहुंच गए। चिकित्सक ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में जीआरपी ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इसी तरह 01074 प्रतापगढ़ लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के बी 3 कोच की बर्थ नंबर 57 पर अमेठी के मुंशीनगर निवासी रजिया बेगम अपने पति अशरफ अली के साथ सफर कर रही थी। वह अमेठी से मुंबई इलाज के लिए जा रहीं थीं। चलती ट्रेन में उनकी मौत हो गई। झांसी में शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

झांसी। रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को आरपीएफ थाना स्टाफ व आरपीएफ मित्र योजना समिति के सदस्यों ने जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान यात्रियों को जहरखुरानी, रेल पटरी न पार करने, स्वच्छता पर जागरूक किया गया। इस मौके पर लायंस क्लब के डिस्ट्रिक पीआरओ अब्दुल खालिद, जोन चेयर पर्सन आनंद सक्सेना, नवीन गुप्ता, यासिर अराफात, प्रदीप श्रीवास्तव, आनंद सक्सेना, प्रकाश मिश्रा, संतोष कुमार गौर, यासिर खान, संदीप साहू, विनय कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार, अशोक कुशवाहा, विकास लोहिया व सुजीत चावला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed