{"_id":"67f15340736e47550c0aa2ac","slug":"two-parties-clashed-in-court-of-additional-city-magistrate-in-jhansi-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत कराने पर बवाल: झांसी में अपर नगर मजिस्ट्रेट के न्यायालय में दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे और डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमानत कराने पर बवाल: झांसी में अपर नगर मजिस्ट्रेट के न्यायालय में दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे और डंडे
Sat, 05 Apr 2025 09:29 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 05 Apr 2025 09:29 PM IST
सार
झांसी के कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों के बीच लात-घूंसे और डंडे चले।
विज्ञापन
दो पक्ष आपस में भिड़ गए।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित अपर नगर मजिस्ट्रेट के न्यायालय में शनिवार की शाम तकरीबन चार बजे दो पक्ष आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर लात-घूंसे और डंडे चले। झगड़ा करते हुए वे कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंच गए। वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने दोनों पक्षों के मध्य बीच-बचाव किया।
विज्ञापन
यहां एक पक्ष के प्रेमनगर निवासी नितिन ने बताया कि वह अधिवक्ता है और दो युवकों की शांति भंग की जमानत कराने आया था। इसी दरम्यान कुछ लोग वहां पहुंच गए। उनका कहना था कि इस न्यायालय में जमानत की कार्यवाही करते हैं। इसलिए वे ही जमानत कराएंगे।
विज्ञापन
इस पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा और वे मारपीट पर उतारू हो गए। विवाद में कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन