फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two injured after under-construction wall collapses; condition critical.

Jhansi News: निर्माणाधीन दीवार गिरने से दो घायल, हालत गंभीर

Sat, 13 Jun 2026 02:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Two injured after under-construction wall collapses; condition critical.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। शुक्रवार की सुबह मऊरानीपुर थाना इलाके के ग्राम घाटकोटरा में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दो लोग घायल हो गए। दोनों घायल रिश्ते में साढ़ू हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है।

ग्राम घाटकोटरा निवासी महेशदीन पेशे से राजमिस्त्री हैं। इन दिनों वह अपने ही मकान का निर्माण कर रहे थे। मदद के लिए उन्होंने अपने साढ़ू राठ निवासी राजकुमार को बुलाया था। शुक्रवार सुबह दोनों मकान की बीम डालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान निर्माणाधीन मकान की एक दीवार भरभराकर ढह गई। दोनों दीवार के मलबे के नीचे दब गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों की मदद से महेशदीन के पुत्र पुष्पेंद्र ने मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला। दोनों घायलों को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed