{"_id":"5f3c275e8ebc3eabeb6b2e74","slug":"two-farmer-hanging-sucide-for-upset-jhansi-news-jhs174128042","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल खराब होने पर तनाव के चलते दो किसानों ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल खराब होने पर तनाव के चलते दो किसानों ने लगाई फांसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिले के अलग-अलग स्थानों पर दो किसानों ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक दोनों ही किसान फसल खराब होने के चलते कई दिनों से तनाव में जूझ रहे थे। जिसके चलते यह कदम उठा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पूंछ के सेसा गांव निवासी रामसहाय अहिरवार का पुत्र मुन्नालाल (55) गांव में ही खेती करते थे। पिछले कुछ समय पहले फसल खराब हो जाने के चलते तनाव में थे। इस साल भी गेहूं की फसल बोई थी। लेकिन, इस बार भी फसल बेहतर न होती देख वह तनाव में रहने लगे। सोमवार की रात खाना खाने के बाद वह घर से बाहर चले गए। इसके बाद घर के सामने लगे पेड़ पर साड़ी से लटककर फांसी लगा ली। मंगलवार तड़के ग्रामीण फांसी पर लटका देख घबरा गए। खबर मिलते ही मौके पर
पहुंची पुलिस ने शव को उतारा, लेकिन जब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के मुताबिक पिछले कुछ समय से फसल खराब होने के कारण वह परेशान थे। इस बार भी मायूसी के चलते उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
इधर, थाना बबीना क्षेत्र के खजराहा बुजुर्ग निवासी चंदन सिंह राजपूत के पुत्र सिद्धार्थ (40) ने फसल खराब होने के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। पिछली बार उनकी भी फसल खराब होने के चलते वह तनाव में थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।