फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two debt-ridden farmers gave their lives

Jhansi News: कर्ज में डूबे दो किसानों ने दी जान

Wed, 19 Apr 2023 10:22 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Two debt-ridden farmers gave their lives
झांसी। कर्ज में डूबे दो किसानों ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इनमें से एक ने कीटनाशक खाकर मौत को गले लगा लिया, जबकि दूसरे ने खेत पर लगे पेड़ के सहारे गले में फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों मामले अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।
विज्ञापन

टहरौली थाना क्षेत्र के गांव ताईजागीर निवासी कमल पाल (58) खेती कर परिवार का जीवन-यापन करते थे। भतीजे कल्याण ने बताया कि चाचा ने किसान क्रेडिट कार्ड से 2.60 लाख रुपये का कर्ज ले रखा था। इसके अलावा गांव के लोगों से भी कर्ज लिया था। चाचा के पास 11 बीघा खेती थी। उन्होंने पांच बीघा में गेहूं और छह बीघा में मटर की बोआई की थी। पांच बीघा में सिर्फ 10 बोरा गेहूं पैदा हुआ, जबकि छह बीघा में महज छह बोरा मटर पैदा हुई। इससे वह काफी चिंतित थे। बीते रविवार को वह घर पर अकेले थे। परिवार के लोग पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा तोड़कर परिजनों ने भीतर प्रवेश किया। अंदर कमल पाल चारपाई पर बेसुध अवस्था में पड़े हुए थे। चारपाई के नीचे कीटनाशक का डिब्बा पड़ा हुआ था। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां इलाज के मंगलवा देर रात दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, बड़ागांव के जौरी बुजुर्ग निवासी मंगल सिंह (28) पत्नी वीनिता के साथ मंगलवार की रात खेत पर गेहूं की थ्रेसिंग कर रहे थे। करीब नौ बजे वह खेत से कुछ दूर चले गए। काफी देर तक नजर नहीं आए तो पत्नी ने उनकी तलाश शुरू कर दी। इसी दरम्यान उनका शव खेत पर लगे पेड़ के सहारे रस्सी पर झूलता मिला। कुल्हाड़ी से रस्सी काटकर परिजनों ने शव को नीचे उतारा। मृतक के बड़े भाई हरेंद्र सिंह ने बताया कि भाई मंगल सिंह पर सात-आठ लाख रुपये का कर्ज था। इससे वह परेशान रहता था। इसी परेशानी में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed