फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two day old dead body of a young man found in a room inside a poultry farm

Jhansi News: पोल्ट्री फार्म के अंदर कमरे में मिली युवक की दो दिन पुरानी लाश

Sat, 22 Jun 2024 04:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Two day old dead body of a young man found in a room inside a poultry farm
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शुक्रवार रात सीपरी बाजार के गोंदू कंपाउंड स्थित एक पोल्टी फार्म के अंदर बने कमरे से युवक की दो दिन पुरानी लाश बरामद हुई। उसकी मौत की वजह अभी साफ नहीं हुई। कमरे के अंदर से दुर्गंध उठने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया। परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए।

गोंदू कंपाउंड निवासी कमलेश कुशवाहा के मकान के एक हिस्से को इस्तकार हुसैन ने किराये पर लिया है। इसकी देखरेख के लिए उन्होंने वीरेंद्र शाक्या (40) नामक युवक को रखा था। अब पोल्ट्री फार्म में काम नहीं होता लेकिन, वीरेंद्र वहां अक्सर आकर ठहरता था। पड़ोसियों का कहना है कि वीरेंद्र को आखिरी बार उन लोगों ने बुधवार सुबह देखा था। इसके बाद से वह नहीं दिखा। शुक्रवार शाम वहां मोहल्ले के बच्चे खेल रहे थे। उस समय मकान से बदबू आ रही थी। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही उसकी मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी। उसके कमरे से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। परिवार के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed