फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two company between fight hang smart road work

दो कंपनियों में लड़ाई की भेंट चढ़ी स्मार्ट रोड

Sat, 03 Jul 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two company between fight hang smart road work
झांसी। स्मार्ट रोड बनाने को लेकर दो कंपनियों की लड़ाई शहरवासियों को भारी पड़ गई। काम शुरू होने में ही अत्याधिक विलंब होने से यह प्रोजेक्ट लटक गया। अब शहर में कोई भी सड़क स्मार्ट रोड में तब्दील नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत एबीडी (एरिया बेस्ड डेवलमेंट) इलाके में 102 करोड़ रुपये खर्च करके रेलवे स्टेशन से चित्रा चौराहा, चित्रा चौराहा से बीकेडी चौराहा, चित्रा चौराहा से एमबी चौक, रेलवे स्टेशन से दंडी मार्च चौराहा, दंडी मार्च चौराहा से करमा बाई प्रतिमा, करमा बाई प्रतिमा से एमबी तिराहा, एमबी तिराहा से इलाहट चौराहा, इलाइट चौराहा से जीवनशाह तिराहा, जीवनशाह तिराहा से झलकारी बाई प्रतिमा, झलकारी बाई प्रतिमा से मिनर्वा चौराहा, झलकारी बाई चौराहे से खंडेराव गेट, जीवना शाह तिराहे से बीकेडी चौराहा एवं बीकेडी से खंडेराव गेट के बीच स्मार्ट रोड बनाई जानी थी। इसमें सड़क चौड़ीकरण के साथ ही फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, सेंट्रल लाइटिंग, अंडरग्राउंड केबलिंग आदि कार्य कराए जाने थे। वर्ष 2019 की शुरूआत में ही करोड़ों रुपए खर्च करके डीपीआर तैयार कराया गया लेकिन, टेंडर कराने में निगम अफसरों के पसीने छूट गए। कई कोशिशों के बाद किसी तरह वर्ष 2020 में मुंबई की लैंडमार्क कंपनी को काम मिला। कंपनी काम शुरू कर पाती, उसके पहले ही निविदा प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दूसरी कंपनी कोर्ट पहुंच गई। दोनों कंपनियां कोर्ट में उलझ गईं। उधर, काम शुरू न होने से प्रोजेक्ट की लागत एवं समय का बढ़ना तय हो गया। समय बढ़ने से प्रोजेक्ट का अंदरखाने राजनीतिक विरोध होने लगा। इन सभी वजहों से आखिरकार प्रोजेक्ट ड्रॉप कर दिया गया। वहीं, प्रभारी अधिकारी का कहना है इस संबंध में बोर्ड ने सर्वसम्मति से फैसला लिया। इतनी लागत के अब दूसरे काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed