फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two cases of black fungus a 25-year-old man was also positive

झांसी : ब्लैक फंगस के दो मामले आए सामने, 25 साल का एक युवक भी शामिल

Sat, 22 May 2021 11:24 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 22 May 2021 11:24 PM IST
सार

डॉक्टरों का अनुमान है कि ज्यादा स्टेरॉयड चलने की वजह से युवक इस बीमारी की चपेट में आ गया है।

विज्ञापन
Two cases of black fungus a 25-year-old man was also positive
ब्लैक फंगस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी जिले में ब्लैक फंगस के दो नए केस सामने आए हैं। इसमें 25 साल का एक युवक भी शामिल है। बड़ी बात ये है कि युवक को डायबिटीज तक नहीं है। डॉक्टरों का अनुमान है कि ज्यादा स्टेरॉयड चलने की वजह से युवक इस बीमारी की चपेट में आ गया है।

विज्ञापन


वहीं, जिले में ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) लगातार अपना दायरा बढ़ाता जा रहा है। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बुधवार को चार नए मरीज सामने आए थे। इसके साथ इस बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। 
विज्ञापन


कोरोना वायरस के संक्रमण से अभी झांसी मुक्त भी नहीं हो पाया कि ब्लैक फंगस ने हमला बोल दिया है। मधुमेह से ग्रसित और कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने वाले लोगों को ये अपना निशाना बना रहा है। नाक व आंख में दर्द, सूजन आने की समस्या के बाद मरीज मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। लक्षण सामने आने पर यहां इनकी एमआरआई कराई गई, जिसमें ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। इसके अलावा एक अन्य मरीज में भी इस महामारी के लक्षण पाए गए हैं। बृहस्पतिवार को उसकी भी जांच कराई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed