फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two brothers who went for a walk in Khaparar Dam drowned in Jhansi

Jhansi: खपरार डैम में घूमने गए दो भाई डूबे, एक का शव बरामद, लखनऊ से आई एसडीआरएफ की टीम दूसरे की तलाश में जुटी

Thu, 15 Dec 2022 12:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 15 Dec 2022 12:29 PM IST
सार

बांध में डूबने की सूचना पर मां समेत परिजन रोते-बिखलते वहां पहुंच गए। एसपी सिटी राधेश्याम राय, सीओ अवनीश गौतम समेत अन्य पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गए। सुबह लखनऊ से एसडीआरएफ टीम को यहां बुलाया गया। टीम ने तलाश के बाद रोहित का शव बांध के अंदर से बरामद कर लिया जबकि विजय का अभी पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
Two brothers who went for a walk in Khaparar Dam drowned in Jhansi
खपरार डैम में घूमने गए दो भाई डूबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के खपरार बांध में घूमने गए दो सगे भाई डूब गए। पुलिस के कई घंटे तलाश करने के बाद भी उनका पता नहीं चला। इसके बाद लखनऊ से एसडीआरएफ टीम बुलाई गई। टीम ने एक का शव गुरुवार को डैम से बरामद कर लिया जबकि दूसरे का अभी पता नहीं चल सका।

विज्ञापन

 

थाना रक्सा के सिजवाहा गांव निवासी भारती अपने चार बच्चों के साथ रहती है। बुधवार को वह अपने दो बेटों विजय (11) एवं रोहित (9) के साथ अपने रिश्तेदार बाबूलाल से मिलने हेब्दा गांव आई थी। दोपहर करीब तीन बजे बाबूलाल खेत चला गया। उसके साथ विजय एवं रोहित भी खेत पहुंच गए। खेत से थोड़ी दूर में खपरार बांध है। बांध को देखने के लिए विजय और रोहित वहां पहुंच गए। वहां मछुआरों ने अंदर जाने के लिए कई ट्यूब रखी थी। दोनों उसी में बैठकर बांध के अंदर पहुंच गए।

विज्ञापन

 


उधर, जब दोनों काफी देर तक दिखाई नहीं पड़े, तब उनकी बाबूलाल ने तलाश शुरू की। कई घंटे तलाशने पर उनके बारे में मालूम नहीं चला तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के तलाश करने पर दोनों की चप्पलें बांध के बाहर पड़ी मिलीं। पुलिस ने बांध में तलाश शुरू कराई लेकिन देर- रात तक दोनों का कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बांध में डूबने की सूचना पर मां समेत परिजन रोते-बिखलते वहां पहुंच गए। एसपी सिटी राधेश्याम राय, सीओ अवनीश गौतम समेत अन्य पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गए। सुबह लखनऊ से एसडीआरएफ टीम को यहां बुलाया गया। टीम ने तलाश के बाद रोहित का शव बांध के अंदर से बरामद कर लिया जबकि विजय का अभी पता नहीं चल सका है। रक्सा थानाध्यक्ष अरूण तिवारी का कहना है कि तलाश अभी जारी है।



बता दें कि आठ साल पहले पिता ने आत्महत्या कर ली थी। दोनों बच्चों के पिता मोहन केवट ने करीब आठ साल पहले घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद से उसकी मां ने दिवियापुर निवासी प्रेम कुमार गुप्ता से विवाह कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed