{"_id":"5eafbda5ec834416d7609493","slug":"two-booked-for-spreading-fake-news-about-coronavirus-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: कोरोना मरीजों की फर्जी अफवाह फैलाने वाले दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: कोरोना मरीजों की फर्जी अफवाह फैलाने वाले दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Mon, 04 May 2020 12:30 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 04 May 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
झांसी जिले में कोरोना मरीजों की फर्जी अफवाह फैलाने वाले दो लोगों के खिलाफ सीपरी बाजार पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने दोनों युवकों की तलाश भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रविवार सुबह एक युवक ने व्हॉट्सएप पर कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ाकर एक फर्जी पोस्ट वायरल कर दी थी। व्हॉट्सएप के कई ग्रुपों में मैसेज वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था। वायरल मैसेज के कारण पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी।
विज्ञापन
आनन-फानन में जांच कराया गया, जिसके बाद पता चला कि मैसेज फर्जी है। इसपर एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने कार्रवाई के आदेश दिए। रविवार देर शाम सीपरी बाजार पुलिस ने कच्चा पुल निवासी अनमोल श्रीवास्तव व भारत माता मंदिर के पास रहने वाले कपिल यादव के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीपरी प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया गया है कि झांसी जिले में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले मैसेजों का अंबार है, लेकिन कार्रवाई न होने से इस तरह के मैसेज धड़ल्ले से पोस्ट किए जा रहे हैं।
एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे फर्जी व अफवाह मेसेज फैलाने वालों की थानावार सूची तैयार की जा रही है। पुलिस ऐसे सभी लोगों पर कार्रवाई करेगी।