फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two bike riders were crushed by a speeding truck, one died

Jhansi News: बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, एक की मौत

Fri, 05 Sep 2025 08:19 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders were crushed by a speeding truck, one died
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। जालौन के सिमहारा गांव निवासी मंगल सिंह कुशवाहा (42) अपने साथी के साथ तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह मंगल ने दम तोड़ दिया। उसके साथी का अभी उपचार चल रहा है।

सिमराहा गांव निवासी मंगल कुशवाहा पुत्र लाल मन ट्रैक्टर चलाता था। परिजनों ने बताया कि ट्रैक्टर खराब होने पर बृहस्पतिवार दोपहर वह उसका पार्ट लेने पड़ोस में रहने वाले हरेंद्र (38) के साथ जालौन मार्केट जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही वह लोग भिटारा गांव के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मंगल एवं हरेंद्र दोनों सड़क पर जा गिरे। उनके सिर, हाथ एवं पांव में गहरी चोट आ गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। शुक्रवार सुबह मंगल सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि हरेंद्र का अभी उपचार चल रहा है। उधर, मंगल की मौत से पत्नी समेत बेटी एवं दोनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed