फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   two arrested in security guard death

सिक्योरिटी गार्ड की मौत के मामले में महिला व युवक हिरासत में

Tue, 03 Mar 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
two arrested in security guard death
झांसी। थाना प्रेमनगर क्षेत्र स्थित एक फैैक्टरी में संदिग्ध हालात में सिक्योरिटी गार्ड की मौत होने के मामले में पुलिस ने एक महिला व युवक को हिरासत में लिया है। दोनों पर हत्या का शक है। पूछताछ की जा रही है। सुबूत जुटाए जा रहे हैें।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर के चमरौआ गांव निवासी सुंदरपाल सिंह (40) बिजौली में स्थित एक ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड था। शुक्रवार की रात वह फैक्टरी में ड्यूटी पर था, तभी संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने के चलते उसकी जलकर मौत हो गई थी। जहां घटना हुई है, वहां आसपास का कोई सामान नहीं जला केवल सुंदरपाल ही जलकर मरे मिले थे। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुंदरपाल की गले की हड्डी टूटी पाई गई है। इसके बाद जांच की दिशा बदल गई। जांच के दौरान पुलिस ने बल्लमपुर के एक युवक व महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस को कई जानकारियां मिली हैं। प्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक आशीष मिश्रा ने बताया कि कई महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed