फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tunnel approved on Jhansi-Gwalior highway, work will start from next month

Jhansi News: झांसी-ग्वालियर हाईवे पर टनल मंजूर, अगले माह से आरंभ होगा काम

Thu, 29 Aug 2024 05:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Tunnel approved on Jhansi-Gwalior highway, work will start from next month
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी-ग्वालियर हाईवे पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के बहुप्रतीक्षित प्रस्तावित टनल को मंजूरी मिल गई। अगले माह से इसका निर्माण कार्य आरंभ होने की उम्मीद है। टनल निर्माण पर करीब एक सौ बीस करोड़ रुपये खर्च होंगे। एनएचएआई अफसरों के मुताबिक इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी आरंभ की जा चुकी।

करीब एक साल पहले कानपुर-शिवपुरी रूट पर वाहनों की आवाजाही आसान करने को ग्वालियर रोड पर 100 मीटर लंबी टनल (सुरंग) बनाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा था। मई में सेना की मंजूरी मिलने के बाद इस काम के जल्द आरंभ होने की उम्मीद बंध गई। अब मुख्यालय ने प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखाने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी।
विज्ञापन



बता दें, करीब 17 साल पहले सेना ने हवाई पट्टी की गोपनीयता भंग होने की बात कहते हुए फ्लाईओवर के निर्माण का काम बंद करा दिया था। तब तक इस पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके थे। यहां आधा-अधूरा निर्माण अभी तक खड़ा है। सेना की ओर से पेंच फंसने के बाद एनएचएआई ने फ्लाई ओवर बनाने की योजना रद्द कर दी। इसकी जगह 100 मीटर लंबी फोरलेन टनल बनाई जा रही है, जो ग्वालियर रोड के नीचे से गुजरेगी। इस टनल से कानपुर रोड से शिवपुरी की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही होगी। जबकि, ऊपर सड़क से ग्वालियर व झांसी की ओर के वाहनों की आवाजाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

हाईवे पर प्रस्तावित टनल को मंजूरी मिल गई है। यह फोरलेन होगी। इसके निर्माण से वाहनों की आवाजाही आसान होगी। निविदा प्रक्रिया भी चल रही है। बारिश बंद होने के बाद यह कार्य कराया जाएगा। - सुनील कुमार जैन, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed