{"_id":"5c9e48d3bdec222ffc359cef","slug":"tte-will-give-ticket-on-platform","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफॉर्म पर टिकट देंगे टीटीई, चेकिंग कर्मचारियों को एमईटीएम मशीन देगा रेलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटफॉर्म पर टिकट देंगे टीटीई, चेकिंग कर्मचारियों को एमईटीएम मशीन देगा रेलवे
Fri, 29 Mar 2019 10:03 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपकी ट्रेन छूटने का वक्त हो गया है और आप काउंटर पर कतार में लगकर जनरल टिकट लेने की स्थिति में नहीं हैं तो आप टीटीई से जनरल टिकट ले सकते हैं। जल्द ही प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर रहने वाले कर्मचारियों को एमईटीएम (मोबाइल इनेबल टिकटिंग मशीन) उपलब्ध कराई जा रही है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआत में यह मशीनें झांसी और ग्वालियर स्टेशन के कर्मचारियों को उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
अक्सर कई लोग ट्रेन छूटने के कुछ समय पहले ही रेलवे स्टेशन पहुंचते हैं। ऐसे में काउंटर पर कतार में लगकर टिकट लेने का वक्त उनके पास नहीं होता है। वह बेटिकट यात्रा करने के लिए मजबूर हो जाते हैं। चेकिंग में पकड़े गए तो किराए के साथ जुर्माना भी भरना पड़ता है। खासकर पैसेंजर ट्रेनों में ऐसा अधिक होता है।
विज्ञापन
रेलवे चाहता है कि कोई भी यात्री बिना टिकट सफर न करे। इसलिए अब रेल प्रशासन प्लेटफार्म ड्यूटी पर रहने वाले टिकट चेकिंग कर्मचारियों को एमईटीएम मशीन थमाने जा रहा है। इस मशीन की मदद से यात्री को प्लेटफार्म पर ही टिकट मिल सकेगा। इन मशीनों का प्रयोग अभी कुंभ मेले में किया गया था।
विज्ञापन