{"_id":"62e97d619fd2c838ac51da15","slug":"trying-to-crush-arto-team-doing-checking-with-dumper-jhansi-news-jhs226015040","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: चेकिंग कर रही एआरटीओ की टीम को डंपर से कुचलने की कोशिश, कई वाहनों को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: चेकिंग कर रही एआरटीओ की टीम को डंपर से कुचलने की कोशिश, कई वाहनों को मारी टक्कर
Wed, 03 Aug 2022 01:09 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:09 AM IST
सार
झांसी-ग्वालियर बाईपास पर एआरटीओ (प्रवर्तन) सुरेंद्र कुमार अग्रवाल अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने वहां से गुजर रही एक डीसीएम गाड़ी को रोका, जिसके प्रपत्रों की जांच में गाड़ी में छह टन सरिया ज्यादा पाया गया। डीसीएम की जांच की कार्रवाई चल ही रही थी कि पीछे से एक डंपर ने एआरटीओ की टीम को कुचलने की कोशिश की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झांसी में मंगलवार को हाईवे पर चेकिंग कर रही एआरटीओ की टीम को एक डंपर ने कुचलने की कोशिश की। इस घटना में एआरटीओ व विभाग का एक सिपाही बाल-बाल बच गया। जबकि, एआरटीओ की सरकारी गाड़ी व एक अन्य गाड़ी डंपर की टक्कर से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, डंपर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है।
झांसी-ग्वालियर बाईपास पर एआरटीओ (प्रवर्तन) सुरेंद्र कुमार अग्रवाल अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने वहां से गुजर रही एक डीसीएम गाड़ी को रोका, जिसके प्रपत्रों की जांच में गाड़ी में छह टन सरिया ज्यादा पाया गया। डीसीएम की जांच की कार्रवाई चल ही रही थी कि पीछे से एक डंपर आता हुआ दिखाई दिया।
इस पर प्रवर्तन टीम के सिपाही सुरेश कुमार ने डंपर चालक को रोकने का संकेत दिया, लेकिन वो रुका नहीं। चालक ने तीव्र गति से डंपर चलाते हुए सिपाही को कुचलने की कोशिश की। सिपाही ने किसी तरह से अपने को बचाया। इसके बाद आगे बढ़े डंपर ने डीसीएम में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे डीसीएम डिवाइडर पर पलटकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद भी डंपर नहीं रुका और उसने आगे खड़ी एआरटीओ की बोलेरो गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। एआरटीओ गाड़ी में बैठे हुए थे।
विज्ञापन
टक्कर से लगने से एआरटीओ की गाड़ी काफी आगे तक सरक गई। इससे एआरटीओ की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद डंपर रुक गया। घटना में डंपर का अगला हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। चालक डंपर के केबिन में फंस गया था, जिसे मशक्कत के बाद निकाला गया। घायल डंपर चालक का इलाज जारी है। वहीं, एआरटीओ ने डंपर चालक के खिलाफ नवाबाद थाने में तहरीर दी है।