फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Truck stuck at railway gate, traffic stalled for 40 minutes

रेलवे गेट पर फंसा ट्रक, 40 मिनट ठप रहा यातायात

Fri, 15 Oct 2021 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Truck stuck at railway gate, traffic stalled for 40 minutes
झांसी। आगासोद और बीना स्टेशन के बीच स्थित फाटक पर बृहस्पतिवार को तड़के एक ट्रक के फंसने से 40 मिनट तक अप और डाउन ट्रैक का यातायात ठप रहा। इस घटना के कारण तीन ट्रेनें और आठ मालगाड़ियां लेट हो गईं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तड़के चार बजे आगासोद और बीना स्टेशन के बीच स्थित गेट नंबर 309 को ट्रक नंबर एमपी 18 एच 4877 पार कर रहा था। इसी बीच ट्रक का प्रेशर पाइप बर्स्ट हो गया। इससे ट्रक मौके पर ही खड़ा रह गया। गेट बंद नहीं होने से सिग्नल ग्रीन नहीं हो पा रहा था। इससे अप और डाउन ट्रैक का यातायात ठप हो गया। दोनों ट्रैक पर दौड़ रहीं ट्रेनें और मालगाड़ियां अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी हो गईं। गेटमैन विकास ने मशक्कत कर ट्रक को गेट से बाहर करवाया। गेट बंद होने के बाद सिग्नल ग्रीन हो सका। इसके कारण 40 मिनट तक यातायात बाधित रहा। साथ ही 02806 नई दिल्ली विशाखापटनम एक्सप्रेस 45 मिनट, 02130 तुलसी एक्सप्रेस 40 मिनट, 06528 नई दिल्ली बंगलूरू एक्सप्रेस 20 मिनट और आठ मालगाड़ियां 50 मिनट तक लेट हो गईं।
विज्ञापन

एक्सल गर्म होने पर मालगाड़ी से काटा गया वैगन
झांसी। मालगाड़ी के एक वैगन को एक्सल गर्म होने पर झांसी में काटकर अलग कर दिया गया। इस मामले के कारण मालगाड़ी तीन घंटे लेट हो गई।
बृहस्पतिवार शाम एक मालगाड़ी करारी से झांसी स्टेशन की तरफ आ रही थी। मालगाड़ी जब झांसी स्टेशन में प्रवेश कर रही थी। तभी आउटर पर लगे हॉट एक्सल डिटेक्टर ने 40 वें वैगन (एनआर 30030003849) में तकनीकी खराबी पकड़ ली। वैगन के नीचे एक्सल गर्म हो रहा था। हॉर्न बजते ही सीएंडडब्ल्यू स्टाफ ने मामले की जानकारी कंट्रोल को दी। बाद में पांच किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से मालगाड़ी को ए केबिन के पास स्थित नए यार्ड तक लाया गया। यार्ड में उक्त खराब कोच को मालगाड़ी से काटकर अलग कर दिया गया। इसके बाद मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed