फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Truck driver hanged in government tubewell under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक चालक ने सरकारी नलकूप में लगाई फांसी

Sun, 09 Jan 2022 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Truck driver hanged in government tubewell under suspicious circumstances
झांसी। बड़ागांव तिराहा स्थित एक सरकारी नलकूप के खाली कमरे में ट्रक चालक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उताकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

बड़ागांव पुलिस के मुताबिक कानपुर देहात के भोगनीपुर के जहांगीरपुर निवासी शिवराज सिंह यादव (32) ट्रक चलता था। उसकी बहन का विवाह झांसी में हुआ है। शिवराज शुक्रवार को उससे मिलने गांव गया था। वहां से देर-शाम वह भोगनीपुर लौट रहा था। रात में बड़ागांव तिराहे के पास स्थित इंडियन पेट्रोल पंप पहुंचा। पेट्रोल पंप के पास ही एक पुराना सरकारी नलकूप है। इसके खाली कमरे में खिड़की के सहारे उसने तौलिये से फांसी लगा ली। शनिवार सुबह उसका शव लटका देखकर वहां हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने ही सिंचाई विभाग के जेई ने बड़ागांव पुलिस को इसकी सूचना दी। थोड़ी देर में थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को नीचे उतरवाया। तलाशी के दौरान मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने घर वालों को भी सूचना दे दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शिवराज शराब पीने का आदी था। इसी वजह से ट्रक मालिक ने उससे काम लेना बंद कर दिया था हालांकि आत्महत्या किए जाने की वजह साफ नहीं हुई है। थाना प्रभारी के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसकी रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed