फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Truck crushes scooter riders, two killed, one in critical condition

Jhansi News: ट्रक ने स्कूटर सवारों को रौंदा, दो की मौत, एक की हालत नाजुक

Thu, 22 Feb 2024 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Truck crushes scooter riders, two killed, one in critical condition
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुधवार रात ग्वालियर-शिवपुरी बाईपास से एक ई-स्कूटर पर सवार होकर गुजर रहे तीन युवकों को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत नाजुक है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। जिसे खुलवाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
नंदनपुरा निवासी अरविंद साहू का बेटा यश साहू (21) टैंट का काम करता था। बुधवार रात तकरीबन नौ बजे वह काम के सिलसिले में स्कूटर से जा रहा था। उसके साथ गाड़ी पर नई बस्ती निवासी आकाश (22) और सीपरी बाजार निवासी वफाती भी सवार था। पहूज नदी के पुल के पास पहुंचते ही वहां से गुजर रहे एक ट्रक ने उन्हें रौंंद दिया। घटना में यश साहू और आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, वफाती ट्रक के नीचे फंस गया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। गंभीर रूप से घायल वफाती को आनन-फानन मेडिकल कॉलेज भेज गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

वहीं, घटना की वजह से मौके पर भी खासी संख्या में भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मृतकों के परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। इससे सड़क पर जाम ल गया। पुलिस को जाम खुलवाने में खासी मशक्कत करनी पड़ गई। सीपरी बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में मारे गए दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जबकि, तीसरे युवक वफाती का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed