फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Troubled by closure of business, man hangs himself

Jhansi News: व्यापार बंद होने से परेशान व्यक्ति फंदे पर झूला

Tue, 11 Feb 2025 02:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Troubled by closure of business, man hangs himself

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके में सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। मृतक व्यापार बंद होने और पिता को चोट लगने से परेशान था। घटना के बाद परिजन का बुरा हाल है। प्रेमनगर के स्कूलपुरा मोहल्ला निवासी सलीम (55) लोहे के क्लैंप बनाने का काम करते थे। एक माह पहले उनका कारोबार बंद हो गया था। इसके बाद से घर में आर्थिक संकट खड़ा हो गया था। पिता की पेंशन से ही घर का खर्चा चल रहा था, लेकिन, 15 दिन पहले गिरने से पिता वसी मोहम्मद के कूल्हे में फ्रैक्चर हो गया था। इसके बाद से सलीम अवसाद में रहने लगा था। बेटे जुनैन ने बताया कि पिता रोजाना की तरह सुबह चार बजे जाग गए थे। इसके बाद उन्होंने नहा लिया था। कुछ देर बाद मां शहनाज चाय लेकर पहुंची तो पिता पंखे के कुंडे के सहारे फंदे पर लटके हुए थे। परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। बेटे ने कहा कि कुछ दिन पहले दादा गिर गए थे, जिससे उन्हें फ्रैक्चर हो गया था। इससे पिता अवसाद में थे। इसी बीच उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed