फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tricolor lights are missing and are burning dimly at some places.

Jhansi News: गायब तो कहीं आधी-अधूरी जल रही हैं तिरंगा लाइटें

Sat, 19 Oct 2024 03:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Tricolor lights are missing and are burning dimly at some places.
फोटो..
विज्ञापन

- चार साल पहले लगवाई गई थीं, खराब होने पर नहीं बदलीं
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए नगर की प्रमुख सड़कों के डिवाइडर के खंभों पर चार साल पहले लगाई गईं तिरंगा लाइटें कहीं आधी-अधूरी जल रही हैं तो कहीं गायब हो गई हैं। जो लाइटें खराब हो गई हैं, उनकी जगह नगर निगम ने दूसरी नहीं लगवाईं।
दिसबंर 2019 में शहर में केसरिया, सफेद और हरे रंग की झालरें लगाई गईं थीं। बीकेडी से इलाइट चौराहा, इलाइट से अशोक तिराहा, स्टेशन रोड पर तिरंगा झालर लगाई गईं थीं। जब ये लाइटें लगी तो शहर की सुंदरता बढ़ गई। लोगों को भी तिरंगा लाइटें खूब भा रही थीं। मगर धीरे-धीरे से लाइटें खराब होती चली गईं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने शुक्रवार को ग्वालियर रोड स्थित अटल चौक से इलाइट चौराहा तक तिरंगा लाइटों की पड़ताल की। इसमें 80 खंभों में तिरंगा लाइटें लगाई गई थीं, जिसमें से 16 खंभों में ही तिरंगा लाइटें पूरी जलती मिलीं। ज्यादातर खंभों की लाइटें खराब पड़ी थीं। वहीं, कहीं केसरिया लाइट नहीं जल रही थी तो कहीं सफेद और हरी लाइट बंद पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन..
डिवाइडर के खंभों पर लगीं तिरंगा लाइट में कोई भी खराब हो जाती है तो वो बदलती नहीं है। ये लाइटें सुंदरता के लिए लगाई गई थीं। अब निगम द्वारा भी सुंदरता के लिए डेकोरेटिव और फसाड लाइटें लगाई गई हैं। - मो. कमर, अपर नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed