फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tricolor hoisted with pride, people's hearts echoed

Jhansi News: शान से लहराया तिरंगा, गूंजा जन-गण-मन

Sun, 28 Jan 2024 12:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Tricolor hoisted with pride, people's hearts echoed
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। महानगर में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति की धूम रही। सरकारी संस्थानों, स्कूलों समेत गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। लाेगों ने तिरंगे को सलाम करते हुए राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की शपथ ली। इस दौरान पूरे शहर में देशभक्ति के तराने गूंजते रहे।
कमिश्नर कार्यालय में मंडलायुक्त डॉ. आदर्श सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान के बाद अधिकारी और कर्मचारियों ने संविधान में निहित मूल कर्तव्यों के पालन का संकल्प दोहराया। इस मौके पर अपर आयुक्त न्यायिक उमाकांत त्रिपाठी, प्रशासनिक अधिकारी दीपक मिश्रा मौैजूद रहे। डीएम अविनाश कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट और रानी लक्ष्मीबाई के किले की बुर्ज पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, एडीएम प्रशासन एके सिंह, एडीएम न्यायिक श्यामलता आनंद, एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण पांडेय, सचिव जेडीए उपमा पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट विधेश कुमार मौजूद रहे। नगर निगम में महापौर बिहारी लाल आर्य, नगर आयुक्त सत्यप्रकाश ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कर्मचारियों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विवि में कुलपति डाॅ. अशोक पांडेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर 300 लोगों को कंबल बांटे गए। एनसीसी कैडे्टस ने परेड निकाली। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने आरपीएफ द्वारा निकाली गई परेड की सलामी ली। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया। एडीआरएम आरडी मौर्य, विवेक मिश्र मौजूद रहे। रेलवे के महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष श्वेता सिन्हा ने रानी लक्ष्मीबाई जूनियर हाईस्कूल व बेतवा नर्सरी स्कूल में तिरंगा फहराया। मंडल रेल चिकित्सालय में मरीजों को उपहार बांटे। अनीता मौर्य, प्रीति खुराना, रीना पांडेय, मोनिका गोयल, मनुश्री सैनी, प्रियंका गुप्ता, प्रियंका केसरवानी, रचना चतुर्वेदी मौजूद रहे। रेलवे मालगोदाम में सीनियर डीसीएम शशिकांत त्रिपाठी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। बुंदेलखंड विवि में कुलपति मुकेश पांडेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सामाजिक और राजनीति संगठनों ने भी फहराया तिरंगा
गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के संरक्षक वीरेंद्र जैन, हाजी शब्बीर अहमद ने बलिदान पार्क में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं मंडल युवक कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम में पूर्व मंडल प्रवक्ता राजेंद्र शर्मा, स्वतंत्र जनताराज पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम कोरी, बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय पर केंद्रीय महामंत्री दिनेश भार्गव, आंबेडकर पार्क में भारतीय बौद्ध महासभा के चंद्रावती सुमन, प्रभुदयाल आदिम, संत कबीर सेवा समिति के गंगादीन वर्मा, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष डॉ. मधुपाल सिंह, नीमा कार्यालय पर डॉ. शरद द्विवेदी, बजाजा व्यापार सेवा समिति के कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा, बंटी दुबे ने तिरंगा फहराया। वहीं संत कबीर सेवा संस्थान के संजय सेवनिया, कुशवाहा मित्र उत्थान समिति के अध्यक्ष जयराम सिंह कुशवाहा, बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान और युवा ब्राह्मण महासंघ के रवीश त्रिपाठी, रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष आरके सहारिया, एसके अग्निहोत्री, बुंदेलखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण लहरिया, उप्र उपभोक्ता संरक्षण संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, कोरी समाज महापंचायत के घनश्यामदास वर्मा, झांसी थोक वस्त्र व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक सिंघल, ओमप्रकाश सेठ, सुधीर सेठ, पेंशनर्स एसोसिएशन ऑफ रेलवेज के मंडल अध्यक्ष विजय कुमार खरे, जनसत्ता दल कार्यालय पर साहित्य शर्मा, लक्ष्य चतुर्वेदी, पांचाल समिति के कार्यक्रम में धीरज शर्मा, प्रमोद पांचाल, संतराम पांचाल, अरुण शर्मा, पयाम ए इंसानियत फोरम के अध्यक्ष मजहर खान, साहिर अली, ओवैस अली, छावनी व्यापार मंडल के साकेत माहेश्वरी, संजय भाटिया, सुधीर अरोरा, पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय पर मंडल प्रमुख राजीव बंसल, नेहरू युवा संगठन रक्सा के कार्यालय पर पूर्व अध्यक्ष विजय खरे, घनश्यामदास झा, हरप्रसाद वर्मा, करण सिंह, मुलायम सिंह राजपूत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
जेसीआई झांसी क्लासिक के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में विंग अध्यक्ष दीक्षा गुप्ता, अध्याय अध्यक्ष संकेत जैन, विंग सचिव नेहा जायसवाल, पाल कालोनी व्यापार मंडल के कार्यालय पर प्रमोद सिंह राजावत, अध्यक्ष शकील खान, बादाम सिंह पाल, विश्वकर्मा सेवा संस्थान के कार्यालय में धर्मेंद्र शर्मा, अनिल पांचाल, सुनील शर्मा, डाॅ. आंबेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ (भारत) झांसी मंडल के जिला संयोजक पीडी वर्मा, चंद्रभान आदिम, सुनीता केसरी, गल्ला व्यापार मंडल कार्यालय में अतीत राय, संरक्षक रमेश चंद्र गुप्ता, बहुजन समाज पार्टी कार्यालय में मंडल प्रभारी कैलाश पाल, जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह अहिरवार, मंडल प्रभारी बीडी फुले ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

-----------
बाइक रैली व तिरंगा यात्रा निकाली
झांसी। अटल सेवा संस्थान के तत्वावधान में बाइक रैली निकाली गई। रैली किले से प्रारंभ होकर रानी महल, मालिनों का चौराहा, गंधीगर का टपरा, कोतवाली, चित्रा चौराहा, सुभाष मार्केट, सीपरी, अटल पार्क से होकर इलाइट चौराहा पर पहुंची। बाइक रैली में अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह भुसारी, विनोद मिश्रा, दीपक दुबे, मनीष अग्रवाल, सुनील सोनी मौजूद रहे। सुरभि गौ सेवा प्रभातफेरी भक्त मंडल के तत्वावधान में राम नाम संकीर्तन तिरंगा यात्रा निकाली गई। अनिल दीक्षित, सोनी कुशवाहा, विजय रावत, पुष्पा, मंजू, नीता, रमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed