फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Triangular contest for the post of President and Secretary in Bar Association elections

Jhansi News: बार संघ के चुनाव में अध्यक्ष और सचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबला

Thu, 26 Jun 2025 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Triangular contest for the post of President and Secretary in Bar Association elections
- बाकी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित किए गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। बार संघ मोंठ के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष और सचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। हालांकि अन्य पदों पर सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष शिवदयाल राजपूत की देखरेख में चल रहे चुनाव की प्रक्रिया के नाम वापसी के अंतिम दिन किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार मुदगिल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर हरिओम दुबे, संजय कुमार बादल, लाल सिंह गुर्जर तथा सचिव पद पर अखिलेश कुमार अहिरवार, अनिल शर्मा तथा पुरुषोत्तम नारायण सक्सेना के बीच चुनाव है। अन्य पदों पर एक ही नामांकन आया। जिससे निर्विरोध निर्वाचन हो गया।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर ज्ञानेंद्र कुमार यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर सुरजीत सिंह यादव, संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर रविकांत राजपूत, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के पद पर रोहित राजपूत, ऑडिटर के पद पर ज्ञानप्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष के पद पर फारुख खान, वरिष्ठ सदस्य पर महेश कुमार, कनिष्ठ सदस्य पर कामरान अफरीदी, अरविंद कुमार राजपूत, मनोज कुमार तथा महेश बाबू स्वर्णकार का निर्वाचन निर्विरोध हो गया है। इन पदों पर किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed