फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   transport nagar taiyaar

15 दिन में तैयार होगी ट्रांसपोर्ट नगर की डीपीआर

Mon, 06 Jun 2022 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
transport nagar taiyaar
झांसी। करारी स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण कार्य की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जेडीए द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। डीपीआर बनते ही निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

महानगर को जाम से निजात दिलाने के सालों से ट्रांसपोर्ट नगर को बसाने की मांग की जा रही थी। ट्रांसपोर्ट नगर के लिए बार पहल की गई। लेकिन जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण हर बार ठंडे बस्ते में चली जाती थी। ट्रांसपोर्ट नगर को बसाने के लिए झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा पहल करते हुए जमीन की तलाश शुरू करते हुए करारी स्थित नगर निगम की 76 एकड़ जमीन को चिह्नित किया था। इसके एवज में जेडीए द्वारा नगर निगम को 28 करोड़ रुपये अदा किए गए हैं। जेडीए द्वारा 25 एकड़ जमीन पर ट्रांसपोर्ट नगर को बसाया जाएगा। बाकि 51 एकड़ जमीन आवासीय कॉलोनी को विकसित करने की योजना को तैयार किया गया है। ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण के लिए डीपीआर को तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पंद्रह दिन के भीतर डिजाइन का कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण के लिए प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत डीपीआर तैयार कराई जा रही है। डीपीआर तैयार होते ही निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed