फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Transformers caught fire, wires broken due to storm... electricity cut off for 14 hours

Jhansi News: ट्रांसफॉर्मरों में लगी आग, आंधी से टूटे तार... 14 घंटे गुल रही बिजली

Mon, 20 May 2024 03:35 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 20 May 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Transformers caught fire, wires broken due to storm... electricity cut off for 14 hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। रविवार की छुट्टी का मजा बिजली ने किरकिरा किया। सुबह चार बजे तेज आंधी चलने के बाद जगह-जगह तार टूटने से करीब छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके बाद जैसे-तैसे तार जोड़कर बिजली आपूर्ति सुचारू हुई। वहीं दोपहर साढ़े बारह बजे हंसारी पावर हाउस के 33 केवी सब स्टेशन में ट्रांसफॉर्मरों में भीषण आग लग गई। ट्रांसफॉर्मर में आग लगने के बाद आधे शहर की बिजली आपूर्ति गुल हाे गई। सूचना पर पहुंचीं चार दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से ट्रांसफॉर्मर समेत उपकरण भी जल गए। अफसरों ने ट्रांसफॉर्मर बदलवाकर करीब आठ घंटे बाद रात साढ़े आठ बजे बिजली आपूर्ति शुरू कराई। इसके चलते महानगर के लोगों ने रविवार को करीब 14 घंटे तक बिजली संकट झेला।
-------------
धू-धूकर जले ट्रांसफॉर्मर, पैनल भी हुए खाक

झांसी। रविवार दोपहर तकरीबन 12:30 बजे हंसारी पावर हाउस के 33 केवी सब स्टेशन में दो ट्रांसफॉर्मरों में आग लग गई। सबसे पहले 10 एमवी के ट्रांसफॉर्मर में आग लगी। इसके बाद पांच एमवी का ट्रांसफॉर्मर जला। देखते ही देखते आग ने पूरे सब स्टेशन को घेर लिया। इसके चलते सब स्टेशन में लगे पैनल और उपकरण तक जल गए। वहीं आग लगने से पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। तेज लपटें उठती देख कर्मचारियों ने अफसरों और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। इसके बाद पहुंची चार दमकलों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया । आग बुझते ही बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पहले ट्रांसफॉर्मर को दुरुस्त करने और केबल बदलने का काम शुरू किया। दोपहर बाद आधे शहर में बिजली आपूर्ति शुरू की गई। जबकि भगवंतपुरा, हंसारी, सारंध्रा नगर, भट्टा गांव, सिमराहा क्षेत्र में करीब आठ घंटे बाद रात साढ़े आठ बजे बिजली आपूर्ति सुचारू की गई। मुख्य अभियंता राजीव माहेश्वरी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। दमकलों की मदद से आग बुझाई गई। ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत के बाद रात साढ़े आठ बजे बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। दस एमवी का ट्रांसफॉर्मर झांसी में नहीं है। इसे आगरा से मंगाया गया है। आग से लगभग दो करोड़ का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

------------
बिजौली ग्रोथ सेंटर से जोड़ी गई लाइन
आग बुझने के बाद कर्मचारियों ने पांच एमवी के ट्रांसफॉर्मर को दुरुस्त कर दो फीडरों की बिजली आपूर्ति सुचारू की । साथ ही लोड अधिक होने के कारण बिजौली स्थित ग्रोथ सेंटर से दो फीडरों की आपूर्ति शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
पानी को तरसे लोग
शहर में बिजली संकट के चलते लोग पानी के लिए भी परेशान रहे। सुबह बिजली गुल रहने से टंकियां नहीं भर सकीं। इसके चलते महानगर के तमाम क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं हुई। वहीं फिलिंग स्टेशन पर भी पानी न होने से टैंकर नहीं चले। लोगों ने हैंडपंपों से पानी भरकर प्यास बुझाई।

------
सुबह को तार बदलने और फाॅल्ट दुरुस्त करने दौड़ीं टीमें
रविवार सुबह तकरीबन चार बजे तेज आंधी चलने लगी। आंधी के कारण महानगर के गल्ला मंडी, एमईएस, रानी महल, नंदनपुरा सहित कई इलाकों में बिजली के तार टूटकर जमीन पर गिर गए। साथ ही कई जगहों पर फाॅल्ट हो गए। इससे आवास विकास, सैयद नगर, दीनदयाल नगर, केकेपुरी, ताज कंपाउंड, खातीबाबा, शिवाजी नगर, वीरांगना नगर, तालपुरा, खुशीपुरा, कपूर टेकरी, तलैया, सैयंर गेट, ओरछा गेट, कुष्ठयाना, मिशन कंपाउंड, स्वामीपुरम सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी पर बिजली विभाग के अफसर हरकत में आए और टूटे तारों को बदलने के साथ ही फाॅल्ट को ठीक करने का काम शुरू किया गया। शहर के कई इलाकों में सुबह आठ बजे बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी गई। जबकि अधिकांश क्षेत्रों में सुबह दस बजे के बाद ही बिजली आपूर्ति हुई। अधीक्षण अभियंता चंद्रजीत प्रसाद ने बताया कि आंधी के चलते कई इलाकों के बिजली के तार टूट गए थे। कई स्थानों पर फॉल्ट आ गया था। टूटे हुए तारों को बदलकर बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed