फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Transformers are eating cold air from the cooler, yet people are facing electricity crisis

Jhansi News: कूलर की ठंडी हवा खा रहे ट्रांसफॉर्मर, फिर भी लोग झेल रहे बिजली संकट

Sun, 26 May 2024 03:13 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 26 May 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Transformers are eating cold air from the cooler, yet people are facing electricity crisis
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। महानगर में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच जाने से ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड होकर फुंक रहे हैं। बिजली विभाग ने ट्रांसफाॅर्मरों को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाए हैं। इसके बाद भी लोगों को बिजली संकट से निजात नहीं मिल पा रही है। शनिवार को भी महानगर में 14 घंटे बिजली गुल रही। नई बस्ती इलाके में केबल जल जाने से दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक आठ घंटे बिजली गुल रही। जबकि पंचवटी पावर हाउस का तार टूट जाने से सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
गर्मी के साथ ही बिजली की खपत बढ़ने से ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड होकर फुुंक रहे हैं। हंसारी पावर हाउस में तापमान को नियंत्रित रखने के लिए ट्रांसफाॅर्मर के आगे कूलर लगा दिए गए हैं। मगर बिजली संकट फिर भी लोगों का पीछा नहीं छोड़ रहा है। शनिवार दोपहर 12 बजे नई बस्ती इलाके में लगे ट्रांसफाॅर्मर की केबल जल गई। सूचना बिजली विभाग के अफसरों को दी गई। केबल बदलने के बाद तकरीबन रात आठ बजे बिजली चालू की गई। लोगों को आठ घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। एसडीओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि नई बस्ती क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर की केबल जल गई थी। जिसके चलते इलाके की बिजली बंद रही।
विज्ञापन

वहीं पंचवटी पावर हाउस में तार टूटने से सुबह छह बजे अलीगोल, ऋषिकुंज, पंचवटी, उनाव गेट इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर बिजली कर्मचारियों ने तार जोड़ा और करीब छह घंटे बाद दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति सुचारु की। अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि तार टूटने से पंचवटी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। तार जोड़कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
गर्मी और ओवरलोड के कारण ट्रांसफाॅर्मरों का तेल उबलने लगता है। इससे ट्रांसफाॅर्मर फुंकने की आशंका अधिक रहती है। ट्रांसफाॅर्मरों का तापमान नियंत्रित रखने के लिए कूलर लगाए गए हैं। - राजीव माहेश्वरी, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed