{"_id":"5fecdd818ebc3e3c9114b1ec","slug":"transformer-plateform-like-as-kumb-jhansi-news-jhs184826155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ की तरह बनेंगे ट्रांसफार्मर के लिए प्लेटफार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ की तरह बनेंगे ट्रांसफार्मर के लिए प्लेटफार्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर के हंसारी मार्ग पर ट्रांसफार्मर रखने के लिए कुंभ मेले की तरह प्लेटफार्म तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही, तीन दिन में मार्ग पर डिवाइडर के निर्माण को लेकर मार्किंग शुरू कर दी जाएगी। मार्ग निर्माण में आ रही बाधाओं को लेकर बुधवार को महापौर रामतीर्थ सिंघल ने लोनिवि, विद्युत विभाग और जल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान महापौर ने कहा कि जेल चौराहे से बबीना तक बन रहे मार्ग निर्माण में तमाम बाधाएं हैं। इसके साथ ही, काम धीमी गति से चल रहा है। वहीं, जनता को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बैठक के दौरान तमाम फैसले लिए गए। लोनिवि के अधिकारियों ने कहा कि हंसारी में नाले और बिजौली में नहर पर पुल निर्माण के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। साथ ही, डिजाइन तैयार की जाएगी। हंसारी में झांसी की ओर से जाने के दौरान दाईं ओर की सड़क पहले बनाई जाएगी। तीन दिन में डिवाइडरों की मार्किंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कहा कि राजगढ़ और बिजौली में शिफ्ट किए गए पोलों पर पांच जनवरी तक करंट दौड़ने लगेगा।
साथ ही 33 केवीए की लाइन डिवाइडर पर रहेगी। इस दौरान जल निगम के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि हंसारी में जल निगम की पाइपलाइन डाली जानी है। कई जगहों पर ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। ऐसे स्थानों पर ट्रांसफार्मर को ट्राली में शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही, पाइपलाइन डालने के बाद ट्रांसफार्मर के प्लेटफार्म जल निगम बनाएगा। जो कि कुंभ मेले की तरह होंगे। जल निगम के अधिकारियों ने कहा कि पाइपलाइन डालने के दौरान कुछ जगहों पर वन विभाग की जमीन आ रही है। ऐसे में पौधरोपण के लिए नगर निगम जमीन मुहैया करा दे। इसे लेकर महापौर ने सदन की सहमति की बात कही। बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम डी यादवेंदु, जल निगम की अमृत योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर हिमांशु नेगी, एई अवनीश मिश्रा, लोनिवि के एई विजय सेठ मौजूद रहे।