फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Transformer burst, girl student scorched due to boiling oil

ट्रांसफार्मर फटा, खौलते तेल की चपेट में आकर झुलसी छात्रा की मौत

Mon, 09 May 2022 11:28 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Transformer burst, girl student scorched due to boiling oil
झांसी। रविवार की शाम प्रेमनगर के राजगढ़ इलाके में ट्रांसफार्मर के अचानक फटने से उसका खौलता तेल उधर से गुजर रही छात्रा पर गिर पड़ा। इससे छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

राजगढ़ के वीरू नगर कॉलोनी निवासी शंकर की पुत्री काजल (17) दसवीं की छात्रा थी। इन दिनों वह ब्यूटी पार्लर का कोर्स सीख रही थी। मां नीतू कॉलोनी के आसपास घरेलू सहायिका का काम करती है। रविवार शाम करीब पांच बजे काजल अपनी मां के साथ घर लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है दोनों जैसे ही राजगढ़ में हनुमान मंदिर के पास पहुंचीं सड़क किनारे लगा ट्रांसफार्मर अचानक तेज आवाज के साथ फट गया। उसके अंदर का खौलता तेल वहां मौजूद काजल पर गिर पड़ा। इससे काजल बुरी तरह झुलस गई। सड़क पर काजल दर्द एवं जलन से चीखने-चिल्लाने लगी। यह देखकर उसकी मां नीतू भी बदहवास हो उठी। सूचना मिलने पर पुलिस भी थोड़ी देर में पहुंच गई। गंभीर रूप से झुलसी काजल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां उसे बर्न वार्ड में भर्ती करा दिया गया। काजल करीब अस्सी फीसदी तक झुलस चुकी थी। रात तक उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए। पिता शंकर के मुताबिक घर में काजल सबसे बड़ी थी। उसके दो भाई प्रिंस (15) एवं देव (12) हैं। पिता शंकर ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। प्रेमनगर इंस्पेक्टर संजय शुक्ला का कहना है परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed