फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   train coach

ट्रेनों में जल्द लगेंगे आटोमेटिक फायर डिटेक्शन

Sat, 15 Aug 2020 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
train coach
झांसी। ट्रेनों में जल्द ही आटोमेटिक फायर डिटेक्शन सिस्टम लगने जा रहा है। इस प्रणाली को ट्रेन को एयर ब्रेक सिस्टम के साथ लिंक किया गया है। जिससे आग लगते ही अलार्म का हूटर बजने से पहले ही ट्रेन रुक जाए एवं यात्री बिना किसी भगदड़ के कोच से बाहर निकल सके। मंडल के 45 कोचों में ये सिस्टम लगने जा रहा है।
विज्ञापन

ये सिस्टम एक नियंत्रित वातावरण में कोच के अंदर नियमित रूप से अलग- अलग स्थानों का नमूना लेगी एवं उसकी जांच कर आग लगने के प्रारंभिक चरण में ही आग एवं धुएं का पता लगा लेगा। यात्रियों को अलार्म के माध्यम से सचेत कर देगी, जिससे समय रहते प्रभावित कोच से निकासी की जा सके एवं जान व माल की हानि को रोका जा सके। इस सिस्टम में आग की भीषणता एवं उसके अनुरूप यात्रियों तथा स्टाफ द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के अनुसार अलार्म के चार चरण होंगे। अलर्ट, एक्शन, फायर-1 एवं फायर-2 होंगे। जिसमें अलर्ट आग लगने की सबसे कम एवं फायर- 2 सबसे अधिक भीषणता को दर्शाता है। पिछले कुछ सालों में इस प्रणाली का ट्रायल रेलवे बोर्ड द्वारा काफी ट्रेनों में किया है। ट्रायल्स से प्राप्त फीड बैक के आधार पर रेलवे की रिसर्ज शाखा ‘रेलवे डिजाइन एवं स्टैंडर्ड आर्गनाजइेशन (आरडीएसओ)’ द्वारा इस प्रणाली में कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस सिस्टम को लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed