{"_id":"660db57fc8152e76a5096667","slug":"traffic-will-start-on-the-second-lane-of-the-overbridge-only-next-year-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-291678-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अगले साल ही शुरू होगा ओवरब्रिज की दूसरी लेन पर आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अगले साल ही शुरू होगा ओवरब्रिज की दूसरी लेन पर आवागमन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ग्वालियर रोड ओवरब्रिज की दूसरी लेन का निर्माण पूरा होने की मियाद तीन महीने और बढ़ गई है, जिससे अब इस लेन से आवागमन अगले साल ही शुरू हो पाएगा। रेलवे के काम की रफ्तार धीमी होने की वजह से सेतु निगम की ओर से काम पूरा करने की अवधि बढ़ाई गई है।
ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण 30 दिसंबर 2021 को शुरू किया गया था। इसके बाद दो अक्तूबर 2023 को इसकी एक लेन का निर्माण पूरा कर आवागमन के लिए खोल दिया गया था। जबकि, दूसरी लेन का निर्माण पूरा करने की अवधि सितंबर 2024 तय की गई थी। लेकिन, अब इसमें तीन महीने की और बढ़ोत्तरी कर दी गई है, जिससे की अब ब्रिज की दूसरी लेन पर जनवरी 2025 में ही आवागमन शुरू हो पाएगा। बता दें कि ओवरब्रिज के बीच का हिस्सा रेलवे को बनाना है। रेलवे को 76 मीटर लंबा और 10.5 मीटर चौड़ा लोहे का धनुषाकार स्ट्रक्चर तैयार करना है। लेकिन, इसे बनाने की रफ्तार धीमी चल रही है, जिससे दूसरी लेन का निर्माण पूरा करने की मियाद बढ़ा दी गई है।
0000000
रेलवे के काम की रफ्तार धीमी है, जिससे सितंबर माह तक ब्रिज की दूसरी लेन का निर्माण नहीं हो पाएगा। ऐसे में निर्माण पूरा करने की अवधि तीन महीने और बढ़ा दी गई है। निर्माण दिसंबर 2024 में ही पूरा हो पाएगा। - इं. मुकेश कुमार, परियोजना प्रबंधक-सेतु निगम
विज्ञापन
0000000
डामर से तैयार होगी सर्विस लेन
रेलवे क्रॉसिंग के उस पार दतिया की ओर ओवरब्रिज के दोनों ओर डामर से सर्विस लेन तैयार की जाएगी। जबकि, अभी एक तरफ एपेक्स बिछाए गए हैं, जिसे उखाड़कर डामर रोड बनाई जाएगी। जबकि, दूसरी ओर नई डामर रोड तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। इस ओर भारी वाहनों का लगातार आवागमन होने की वजह से सेतु निगम ने यह फैसला लिया है।