फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Traffic will again move through traffic signal at Elite and Allahabad Bank intersection.

Jhansi News: इलाइट और इलाहाबाद बैंक चौराहे पर फिर से ट्रैफिक सिग्नल से चलेगा यातायात

Sat, 25 Jan 2025 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Traffic will again move through traffic signal at Elite and Allahabad Bank intersection.

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। इलाइट और इलाहाबाद बैंक चौराहे का यातायात एक बार फिर से सिग्नल से संचालित होगा। इलाइट चौराहे पर बार-बार लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस की ओर से यह कदम उठाया गया है।

महानगर के प्रमुख चौराहे इलाइट की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कई प्रयोग किए जा चुके हैं। पूर्व में सिग्नल लाइट लगाईं गईं थीं। इनके लग जाने के बाद सिग्नल बंद होने पर इलाइट की ओर आने वाली सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती थीं। स्थिति यह थी कि सिग्नल ग्रीन होने पर सड़क पर खड़े सभी वाहन गुजर भी नहीं पाते थे और सिग्नल रेड हो जाता था। इससे वाहन चालकों का समय और ईंधन दोनों ही बेकार होता था। इसके समाधान के लिए चौराहे पर सिग्नल की व्यवस्था खत्म कर दी गई थी। इससे पांचों रास्तों के वाहनों के एक साथ चौराहे पर पहुंचने से जाम की स्थिति बनने लगी। इससे निपटने के लिए चौराहे के आकार को बड़ा किया गया। यह उपाय भी कारगर साबित नहीं हुआ। बैरियर लगाकर भी वाहनों को गुजारा गया, परंतु यह व्यवस्था भी जाम की समस्या से निजात नहीं दिला पाई। अब ऐसे में एक बार फिर से चौराहे पर यातायात का संचालन सिग्नल लाइट से शुरूकर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसी प्रकार इलाहाबाद बैंक चौराहे पर भी यातायात व्यवस्था सिग्नल से चलेगी। म
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed