फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   traffic management coleps in manik chauk

मानिक चौक की चरमराई यातायात व्यवस्था

Fri, 08 Feb 2019 02:09 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Fri, 08 Feb 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
traffic management coleps in manik chauk
manik chauk jhansi - फोटो : amarujala
महानगर के मुख्य बाजार मानिक चौक की यातायात व्यवस्था फिर चरमराई गई है। बाजार में अतिक्रमण होने के कारण पल-पल लगते जाम से दुकानदारों के अलावा राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह हैं कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। अक्सर जाम लगने से दुकानदारों और राहगीरों में विवाद की स्थिति देखने को मिलती है।
विज्ञापन

सहालग का सीजन होने के कारण शहर के बाजारों में आम दिनों की अपेक्षा अधिक लोग खरीदारी करने के लिए आ रहे हैं। मानिक चौक में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोग की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई हैं। इससे यातायात व्यवस्था के समुचित इंतजाम नहीं होने के कारण बाजार में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मानिक चौक में सड़क के दोनो ओर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। अतिक्रमण होने के कारण पल-पल जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ है। जाम लगने से अक्सर दुकानदारों व राहगीरों में विवाद की स्थिति देखी जाती है। स्थानीय दुकानदार विनोद सब्बरवाल ने बताया बाजार में जाम की स्थिति बनी होने के कारण ग्राहकों को परेशानी होती है। वहीं, कपड़ा व्यापारी जीतेंद्र गोस्वामी ने बताया कि बाजार में जाम व अतिक्रमण से निजात पाने के लिए कई बार अधिकारियों को समस्या से अवगत करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमणकारियों ने डाकघर को घेरा
मानिक चौक स्थित डाकघर को अतिक्रमणकारियों ने पूरी तरह से घेर लिया है। जिससे डाकघर में काम के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मानिक चौक में जाम की सूचना पर तुरंत ही पुलिस फोर्स को भेजा जाता है। बाजार से अतिक्रमण हटाने के लिए रणनीति तैयार कर अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
संजय सिंह, शहर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed