Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Har Hockey Academy won the Sub Junior Hockey League title.

Jhansi News: हर हॉकी अकादमी ने जीता सब-जूनियर हॉकी लीग का खिताब

Sat, 21 Nov 2026 02:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Har Hockey Academy won the Sub Junior Hockey League title.
झांसी के मेजर ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में आयोजित अ​स्मिता न
झांसी। मेजर ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में 12 नवंबर से आयोजित अस्मिता नॉर्थ जोन सब-जूनियर, जूनियर हॉकी लीग का समापन शुक्रवार को हुआ। सब-जूनियर वर्ग के फाइनल में हर हॉकी अकादमी हिसार की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रीतम सिवाच स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन सोनीपत की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता भारतीय खेल प्राधिकरण, भारत सरकार और हॉकी इंडिया के सहयोग से उत्तर प्रदेश हॉकी, जिला प्रशासन तथा क्षेत्रीय खेल कार्यालय के संयुक्त समन्वय से हुई। फाइनल मुकाबले में हर हॉकी अकादमी की खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया। हर हॉकी अकादमी ने 5-1 गोल के अंतर से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी पर कब्जा अपने नाम की।
विज्ञापन

तीसरे स्थान के लिए राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी और खालसा हॉकी अकादमी, अमृतसर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 4-0 गोल से जीत हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह मौके पर पर आयुक्त झांसी मंडल प्रियंका, रोहित पांडेय, पद्मश्री अवार्डी बलदेव सिंह, परमजीत सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह, झांसी हाॅकी सचिव सुबोध खांडेकर, सुनीता तिवारी, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed