फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Traders sitting on the ground outside MP's residence, said - market should not be taken over during elections

Jhansi News: सांसद आवास के बाहर जमीन पर बैठे व्यापारी, बोले- चुनाव में न हो मंडी का अधिग्रहण

Fri, 16 Feb 2024 02:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Traders sitting on the ground outside MP's residence, said - market should not be taken over during elections
- सांसद ने अधिकारियों से वार्ता कर समस्या हल कराने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा मंडी का अधिग्रहण करने के विरोध में बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने पैदल मार्च निकाला। व्यापारी सांसद आवास के बाहर जमीन पर बैठ गए। सांसद ने उनकी बात को सुना और अधिकारियों से बात कर समस्या हल कराने का आश्वासन दिया।
गल्ला व्यापार मंडल बैनर तले व्यापारी, पल्लेदार मजदूर यूनियन के सभी पल्लेदार, मजदूर, मुनीम, कर्मचारी बृहस्पतिवार को मुक्ताकाशी मंच पर एकत्र हुए। यहां से पैदल मार्च निकालकर इलाइट चौराहा होते हुए सांसद अनुराग शर्मा के आवास पर पहुंचे। व्यापारी, कर्मचारी उनके आवास के मेन गेट के बाहर ही जमीन पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। गल्ला व्यापार मंडल के संरक्षक रमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सौ एकड़ की मंडी है। चुनाव में पूरी मंडी का अधिग्रहण करने से व्यापार चौपट हो जाता है। पल्लेदार, मजदूर, कर्मचारी बेरोजगार होकर भुखमरी के कगार पर पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि चुनाव में संपूर्ण मंडी का अधिग्रहण नहीं किया जाना चाहिए। व्यापारियों को भोजला मंडी में ही व्यापार करने दिया जाए। पूर्व अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा कि मंडी अधिग्रहण के बाद दुकानों की गद्दी, केबिन, कैमरे को तोड़फोड़ कर हटा दिया जाता है। इससे व्यापारियों को काफी नुकसान होता है। सांसद अनुराग शर्मा ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि प्रकरण में प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। इस दौरान अध्यक्ष अतीत राय, अमन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, कौशल तौला, अंकित अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed