फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tractor trolley overturned in old canal, driver dies

बूढ़ा नहर में पलटा ट्राली, चालक की मौत

Sun, 10 Oct 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolley overturned in old canal, driver dies
झांसी। सीपरी बाजार थाना के बूढ़ा नहर पुल के पास सीमेंट से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली पलटकर नहर के अंदर गिर गया। ट्राली के नीचे दब जाने से चालक श्रवण कुमार की मौके पर मौत हो गई। सीपरी पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

उन्नाव बालाजी मार्ग पर बूढ़ा गांव के पास स्थित एक गोदाम से एक ट्रैक्टर सीमेंट लादकर झांसी की ओर जा रहा था। नहर की पगडंडी से होते हुए ट्रैक्टर आगे जा रहा था, इसी दौरान ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। पूरा ट्रैक्टर ट्राली नहर में जा गिरा। ट्राली मेें सीमेंट की बोरियां लदी हुई थीं। इसके नीचे चालक श्रवण कुमार मिश्रा (44) पुत्र कौशल किशोर निवासी सिद्घेश्वर नगर आईटीआई दब गया। ट्रैक्टर टॉली पलट जाने से वहां मौजूद लोगों ने बचाव की कोशिश की लेकिन, सीमेंट की बोरियां लदी होने की वजह से उनको कामयाबी नहीं मिली। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। थोड़ी देर में इंस्पेक्टर सीपरी बाजार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जेसीबी मंगवाकर ट्रॉली हटवाई गई। तब तक श्रवण कुमार की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इंस्पेक्टर सीपरी बाजार के मुताबिक ट्रैक्टर पर सिर्फ चालक ही मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed