फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   tourch march

कलेक्ट्रेट में नारेबाजी, मशाल जुलूस निकाला

Thu, 01 Oct 2015 01:05 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Thu, 01 Oct 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
tourch march
झांसी। बुंदेलखंड प्रांत निर्माण की मांग पर जिला अधिवक्ता संघ ने बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के समर्थन में जुलूस निकाला। वहीं जिलाधिकारी कार्यालय में नारेबाजी कर सभा की। 
विज्ञापन



जिला जजी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के समक्ष मशाल प्रज्वलित कर अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला, जो सीजेएम कंपाउंड से कलेक्ट्रेट पहुंचा। जय जय बुंदेलखंड, ‘बहुत सहा है, अब न सहेंगे, बुंदेलखंड राज्य लेकर रहेंगे’ के नारे लगाते हुए अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। इस मौके पर संघ के सचिव केपी श्रीवास्तव ने कहा कि बुंदेलखंड केंद्र व राज्य सरकार की फाइलों में विकसित हो गया। किंतु धरातल पर यह शून्य है। पृथक बुंदेलखंड राज्य ही बुंदेलखंड के विकास का एकमात्र उपाय है। इस दौरान अन्य अधिवक्ताओं ने कहा कि बुंदेलखंड राज्य के नाम पर प्रत्येक जन प्रतिनिधि ने चुनाव के समक्ष सहयोग देने का वादा किया, लेकिन जीतने के पश्चात वह बुंदेलखंड के प्रति वादा खिलाफी करते हैं।
विज्ञापन



वहीं ज्ञापन में मांग की गई की बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए राज्य पुनर्गठन आयोग निर्मित किया जाए। इस अवसर पर अध्यक्ष रमेश कुमार यादव, राम लखन बिलगैया, राजेंद्र रावत, अखिलेश बाबू पस्तोर, हमीदा अंजुम, नंद किशोर बट्टा, विनय कुमार त्रिपाठी, अजय कुमार पाठक, भानु सहाय, सुनील कुमार पटेल, आनंद हिंगवासिया, अशोक सक्सेना,तेज सिंह गौर, केशव दास शर्मा, अकबरी बेगम, रवि मोहन माथुर, केके गुप्ता, प्रणय श्रीवास्तव, संतोष कुमार चौहान, कुंवर बहादुर आदिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज मौन दिवस मनाएंगे अधिवक्ता
झांसी। जौनपुर की तहसील शाहगंज में युवा अधिवक्ता जितेंद्र यादव की हत्या पर अधिवक्ताओं ने रोष जताते हुए एक अक्तूबर को मौन दिवस मनाने एवं प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रमेश यादव, सचिव केपी श्रीवास्तव ने बताया कि युवा अधिवक्ता की हत्या से संघ आहत है। बार काउंसिल ऑफ उप्र इलाहाबाद के आह्वान पर आरोपियों की गिरफ्तारी व मृतक अधिवक्ता के एक परिजन को सरकारी नौकरी एवं मृतक आश्रित को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता स्वीकार कराने की मांग पर एक अक्तूबर को मौन दिवस मनाते हुए प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed