फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Top three principals will improve the level of education in secondary schools

Jhansi News: माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षा का स्तर सुधारेंगे टॉप थ्री प्रधानाचार्य

Fri, 03 May 2024 04:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Top three principals will improve the level of education in secondary schools
सत्र 2024-25 का परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए निदेशालय ने तैयार की कार्ययोजना, 20 मई तक मांगी जानकारी
विज्ञापन

प्वाइंटर
मंडलीय उप शिक्षा निदेशक को नोडल अधिकारी नामित किया
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। इस सत्र में माध्यमिक विद्यालयों का परीक्षा परिणाम बेहतर करने की तैयारी की गई है, जिसके तहत जिले के टॉप थ्री स्कूलों की मदद से सभी विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारा जाएगा। निदेशालय ने इसके लिए कार्ययोजना तैयार की है। मंडलीय उप शिक्षा निदेशक को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जिन्हें चयनित तीन विद्यालयों की विभिन्न बिंदुओं की जानकारी 20 मई तक भेजी जानी है।
पिछले सत्र के बोर्ड परीक्षा परिणाम में राजकीय विद्यालयों की स्थिति संतोषजनक नहीं रही। झांसी में जिले के टॉप टेन में 38 राजकीय विद्यालयों का एक भी विद्यार्थी नहीं था। जिले में ऐसे राजकीय विद्यालय भी मिले, जिनका परीक्षा परिणाम 50 फीसदी से भी कम रहा। इस हालत को देखते हुए निदेशालय ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर जिले के टॉप तीन विद्यालयों की जानकारी मांगी है। इन विद्यालयों के प्रधानाचार्य संवाद के माध्यम से परीक्षा परिणाम में पिछड़े विद्यालयों की शिक्षा का स्तर सुधारने में मदद करेंगे। पिछड़े विद्यालयों के प्रधानाचार्य टॉप थ्री विद्यालयों में भ्रमण करेंगे और वहां के क्रियाकलापों को अपने कैलेंडर में शामिल करेंगे।
विज्ञापन


बयान ----
माध्यमिक विद्यालयों की शिक्षा का स्तर सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के टॉप थ्री विद्यालयों की एकत्र की जा रही है, जिनमें एक राजकीय, एक सहायता प्राप्त और एक वित्तविहीन विद्यालय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed