Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Took oath on cleanliness, but did not get cleanliness done

Jhansi News: स्वच्छता की शपथ दिलाई, लेकिन सफाई नहीं कराई

Wed, 18 Sep 2024 11:50 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Took oath on cleanliness, but did not get cleanliness done
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से लेकर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। हालांकि, स्टेशन और डीआरएम कार्यालय में पसरी गंदगी को देखकर यह समझना मुश्किल है कि यह पखवाड़ा चल कहां रहा है। वहीं, गर्मी के दिनों में कार्यालयों में लगाए गए कूलरों के पानी में बीमारियां पनप रही हैं लेकिन कोई देखने वाला नहीं है।
दो अक्टूबर तक पूरे देश में साफ सफाई को लेकर स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान में झांसी रेल मंडल भी शामिल है। मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई है। लेकिन, बुधवार को स्टेशन और मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में गंदगी का जो नजारा दिखाई दिया, उससे यह पखवाड़ा कागजों तक ही सीमित दिख रहा है। झांसी स्टेशन की टिकट चेकिंग कर्मियों की लॉबी, रेलवे क्षेत्र के पाथ-वे व मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में गंदगी का अंबार लगा है।
विज्ञापन


डीआरएम कार्यालय के प्रचार विभाग के पीछे लगे कूलरों की सफाई महीनो से न होने के चलते उसके पानी में कीड़े पनप गए हैं। झांसी रेल मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सफाई के लिए कर्मी तैनात हैं, सभी कार्यालयों की नियमित सफाई कराई जाती है। स्वच्छता पखवाड़ा में सफाई को लेकर विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed