फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Todos los asientos de Ahmedabad Superfast reservados en 7 minutos

सात मिनट में बुक हो गईं अहमदाबाद सुपरफास्ट की सभी सीटें

Fri, 24 Jun 2022 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Todos los asientos de Ahmedabad Superfast reservados en 7 minutos
झांसी। दीपावली भले ही अभी चार महीने बाद है लेकिन दूर-दराज में रहने वालों ने त्योहार पर घर वापसी के लिए अभी से रेल टिकट बुक कराने शुरू कर दिए हैं। हालत यह है कि कई अहम ट्रेनों में अक्तूबर महीने की वेटिंग ही 100 के पार पहुंच गई है। 20 अक्तूबर के लिए अहमदाबाद सुपरफास्ट में टिकट बुकिंग शुरू होने के महज सात मिनट में स्लीपर की सीटें बुक हो गईं। 21 अक्तूबर के लिए ट्रेन की वेटिंग 111 तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

रेलवे नियमों के मुताबिक 120 दिन पहले से सीटें आरक्षित कराई जा सकती हैं। 24 अक्तूबर को पड़ने वाली दीपावली के लिए अब बुकिंग आरंभ हो गई है। बुकिंग आरंभ होते ही कई महत्वपूर्ण गाड़ियों में धड़ाधड़ टिकट बुक हो गए। बुधवार को अहमदाबाद सुपरफास्ट के लिए 20 अक्तूबर की बुकिंग खुलते ही सात मिनट के भीतर सभी सीटें फुल हो गईं। अब 21- 25 अक्तूबर के बीच इस ट्रेन में सौ से अधिक वेटिंग पहुंच गई है। यही हाल तुलसी एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस (12226), कर्नाटका एक्सप्रेस (12228), जीटी एक्सप्रेस (12216), मंगला एक्सप्रेस (12218), झेलम एक्सप्रेस (11078), पुष्पक एक्सप्रेस (12138), दानापुर-पुणे एक्सप्रेस (12150), संघमित्रा (12296), काशी-गोरखपुर महानगरी (11278), लोकमान्य तिलक-गोरखपुर (20103), मंगलादीप (12617), कुशीनगर एक्सप्रेस (22538) ट्रेनों मेें भी है। इन ट्रेनों में भी 20-25 अक्तूबर के बीच वेटिंग शुरू हो गई है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि त्योहारों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर रेलवे की ओर से त्योहार स्पेशल गाड़ियां चलाई जाती हैं। इन गाड़ियों से यात्रियों को आसानी होगी।
विज्ञापन

टिकट खिड़की पर खड़े यात्रियों को होना पड़ा मायूस
अहमदाबाद सुपरफास्ट से 20 अक्तूबर का टिकट बुक कराने को वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर खड़े रेल यात्रियों को मायूस होना पड़ा। शिवाजी नगर निवासी संजय कतार में दूसरे नंबर पर खड़े थे। सुबह 8.08 मिनट पर जैसे ही उनका नंबर आया, ट्रेन की सीट वेटिंग बताने लगी। आखिरकार संजय को वेटिंग सीट से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed