फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ticket fraud: The government treasury is being defrauded of lakhs of rupees daily, Railways alerts Vigilance

टिकटों में फर्जीवाड़ा: सरकारी खजाने को रोजाना लगाई जा रही लाखों की चपत, रेलवे ने विजिलेंस को किया अलर्ट

Sat, 04 Apr 2026 09:59 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 04 Apr 2026 09:59 AM IST
सार

रेलवे बोर्ड ने स्थानीय स्तर पर विजिलेंस को सतर्क करते हुए धरपकड़ के निर्देश दिए हैं। यूटीएस प्रणाली से जारी होने वाले टिकटों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Ticket fraud: The government treasury is being defrauded of lakhs of rupees daily, Railways alerts Vigilance
यूटीएस (अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली) से जारी टिकटों में फर्जीवाड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूटीएस (अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली) से जारी टिकटों में फर्जीवाड़ा सामने आया है। यह मामला रेलवे बोर्ड तक भी जा पहुंचा। इससे आला अफसरों के बीच खलबली मच गई। रेलवे बोर्ड ने स्थानीय स्तर पर विजिलेंस को सतर्क करते हुए धरपकड़ के निर्देश दिए हैं। यूटीएस प्रणाली से जारी होने वाले टिकटों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


पिछले दिनों प्रयागराज में एटीवीएम फैसिलिटेटर को फर्जी यूटीएस टिकट के साथ पकड़ा गया था। जीआरपी से पूछताछ में उसने बताया था कि यह गिरोह देश के दूसरे जगहों पर भी काम रहा है। कई अन्य जगहों पर भी इस तरह के मामले सामने आए थे। निदेशक सतर्कता (यातायात) के उमा महेश्वर राव ने एडवाइजरी जारी करते हुए यूटीएस टिकटों में फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। टिकट चेकिंग स्टाफ को प्रशिक्षित कर ट्रेनों एवं प्लेटफार्म पर यूटीएस टिकटों की सख्ती से जांच कराने को कहा है। फर्जी यूटीएस टिकट गिरोह व जालसाजों पर कार्रवाई के लिए विजिलेंस को भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



फर्जी टिकट पकड़ने के लिए हुई कार्यशाला
यूटीएस से जारी होने वाले फर्जी टिकटों को पहचाने के लिए शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर कार्यशाला आयोजित हुई। एसीएम अनिल कुमार श्रीवास्तव ने चेकिंग एवं बुकिंग स्टाफ को यूटीएस प्रिंटेड फॉर्मेट, वाटरमार्क जैसी बारीकियां समझाईं। सुरक्षा फीचर्स के लिए यूटीएस नंबर, स्टॉक नंबर, रैंडम नंबर और क्यूआर कोड के सत्यापन की जानकारी दी। बताया कि थर्मल स्टेशनरी पर स्टॉक नंबर के सभी अंक और सामान्य स्टेशनरी पर अंतिम चार अंक प्रिंट होते हैं। टिकट स्कैन कर उनकी प्रामाणिकता सुनिश्चित की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed