फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three people sentenced to three years in prison for smuggling marijuana.

Jhansi News: गांजे की तस्करी में तीन को तीन-तीन साल की सजा

Thu, 21 May 2026 02:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Three people sentenced to three years in prison for smuggling marijuana.
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। करीब चार साल पहले रक्सा थाना क्षेत्र में प्रतीक्षालय में गांजे के साथ पकड़े गए तीन अभियुक्तों को विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एडीजे शरद कुमार चौधरी की अदालत ने तीन-तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। उन पर जुर्माना भी लगाया ।
अभियोजन के मुताबिक रक्सा थाना पुलिस को सूचना मिली थी की सिजवाहा मोड़ के पास यात्री प्रतीक्षालय में गांजे की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलने पर नौ जनवरी 2022 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की। यहां तीन व्यक्ति गांजे के साथ पकड़े गए थे।जब उनकी तलाशी ली गई तो हरेक के कब्जे से तीन-तीन किलो गांजा बरामद हुआ था। पूछताछ के दौरान उनमें से एक ने अपना नाम विकास पांडे दूसरे ने अपना नाम संदीप पांडे और तीसरे ने राजेंद्र पांडे बताया था। तीनों उनाव थाना क्षेत्र जिला दतिया सिमरिया के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

रक्सा थाना पुलिस ने एनडीपीएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। बुधवार को विशेष न्यायालय एनडीपीएस में मामले की सुनवाई हुई। न्यायालय ने तीनों को तीन-तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चरस की तस्करी करने वाले को तीन वर्ष का कारावास
इधर, प्रेम नगर थाना क्षेत्र के सारंन्ध्रा नगर में 14 साल पहले चरस के साथ पकड़े गए अभियुक्त बबलू को विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस शरद कुमार चौधरी की अदालत ने तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। उसके कब्जे से 200 ग्राम चरस बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed