फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three people arrest for medicine bussinesman beat

दवा कारोबारी को पीटने वाले तीन युवक गिरफ्तार

Sat, 21 Nov 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Three people arrest for medicine bussinesman beat
झांसी। मंगलवार की रात शांति भवन के पास दवा कारोबारी को पीटने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि थाना नवाबाद इलाके के सिविल लाइन निवासी रमाकांत भार्गव की विश्वविद्यालय कैंपस में दुकान है। 17 नवंबर की रात दुकान बंद कर घर लौटते समय तीन युवकों ने शांति भवन के पास रोककर उनकी पिटाई की थी। गंभीर हालत में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। मामले में ओरछा गेट चौकी प्रभारी सरोत्तम सिंह ने घटना में शामिल बाहर सैयर गेट निवासी फराज, ओरछा गेट निवासी तौसीफ व सैयर गेट निवासी रहीस को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि एक सप्ताह पूर्व आरोपी फराज दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय गया था। जहां रमाकंात की दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। रमाकांत ने गार्ड बुलाकर बेइज्जती करा दी थी। जिसका बदला लेने की नियत से 17 नवंबर को फराज ने अपने साथी तौसीफ व रहीस के साथ शांति भवन के पास रोककर मारपीट कर दी थी।
विज्ञापन

चोरी का माल समेत बदमाश पकड़ा
झांसी। कोतवाली पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है। पूछताछ में उसने कई चोरियां भी स्वीकार की हैं।
शुक्रवार को उनाव गेट चौकी प्रभारी महाराज सिंह ने पंचवटी रेलवे क्रॉसिंग के पास से इलाके का शातिर चोर विक्की उर्फ विकास राय को पकड़ा। पुलिस ने उसके पास से रुपये, जेवरात व छुरी बरामद की। पूछताछ में पता चला कि वह कई चोरियों को अंजाम दे चुका है। पूर्व में वह चोरी के मामले में जेल भी जा चुका है।
विज्ञापन

वांछित आरोपी गिरफ्तार
झांसी। कोतवाली पुलिस ने एक मामले में वांछित चल रहे उनाव गेट स्थित एकता कॉलोनी निवासी आशीष साहू को पकड़ा। इसके पास से खंडेराव गेट चौकी इंचार्ज ने छुरी बरामद की। आरोपी पर कोतवाली में कई मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed