फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three motorcyclists injured after being hit by a speeding vehicle.

Jhansi News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से तीन बाइक सावार घायल

Sun, 20 Sep 2026 12:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Three motorcyclists injured after being hit by a speeding vehicle.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। झांसी-शिवपुरी हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। तीनों नवदुर्गा में रखी जाने वाली मूर्तियों की बुकिंग देने झांसी आए थे और वापस अपने गांव लौट रहे थे।

थाना प्रभारी रक्सा उदय प्रताप ने बताया कि करेरा के सिरसोना गांव निवासी सुनील लोधी, सुरेंद्र विश्वकर्मा और अमित एक ही बाइक से झांसी शहर आए थे। घर लौटते समय जवाहर गांव के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों दोस्त सड़क पर गिर गए। उनके हाथ-पैरों में चोटें आईं। राहगीरों ने उन्हें उठाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डोंगरी पुलिस चौकी प्रभारी मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों का स्थानीय इलाज कराया। दुर्घटना में उनकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवारों ने घटना की शिकायत दर्ज नहीं कराई है। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed