फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Three months after marriage, a newlywed woman dies under suspicious circumstances.

Jhansi News: शादी के तीन माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 05 May 2026 03:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Three months after marriage, a newlywed woman dies under suspicious circumstances.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सीपरी बाजार के केकेपुरी कॉलोनी स्थित ससुराल में नव विवाहिता मीनू (29) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तीन महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। मौत की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी जा पहुंचे। उन्होंने मीनू के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि मारपीट होने से माथे एवं गले में चोट के निशान हैं। पुलिस ने नव विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।


केकेपुरी कॉलोनी निवासी हिमांशु फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है। 5 फरवरी को सकरार के बहेरा गांव निवासी मीनू से उसकी शादी हुई थी। मीनू के परिजनों ने पुलिस को बताया कि शादी में 30 लाख से अधिक रकम खर्च की गई। मीनू को ससुराल में परेशान किया जाता था। 8 दिन पहले मीनू ससुराल आई थी। 5 मई को मीनू अपने भतीजे की शादी में मायके आने वाली थी। सोमवार सुबह उसने मौसी सुनीता से बात की। उसके कुछ घंटे बाद ससुराल वालों ने फोन करके बताया कि मीनू को मेडिकल अस्पताल लेकर आए हैं। यह सुनकर वे लोग वहां पहुंच गए। लेकिन यहां पहुंचने से पहले उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी बहन मोनू का आरोप है कि उसका शरीर नीला पड़ गया था। माथे एवं गले में चोट के निशान हैं। जेठ एवं जेठानी उसकी मौत के बाद से गायब हो गए।
विज्ञापन

आरोप है कि मीनू की हत्या की गई। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed